{"_id":"5b882ae442c792466d2830a5","slug":"41535650532-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अगस्त को लखनऊ में शुरू हुआ था तीन दिवसीय ट्रवैल मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अगस्त को लखनऊ में शुरू हुआ था तीन दिवसीय ट्रवैल मार्ट
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 सदस्यीय विदेश व देश के टूर ऑपरेटरों का दल कुशीनगर पहुंचा
- तिलक लगाकर व गुलाब का पुष्प देकर किया स्वागत
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। यूपी टूरिज्म व फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(फिक्की) की तरफ से 26 अगस्त को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय ट्रैवल मार्ट में शामिल विदेशी और देश के बड़े टूर ऑपरेटरों का 18 सदस्यीय दल बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कुशीनगर पहुंचा। यहां पर क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार की अगुवाई में दल के सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी कुमार ने बताया कि टूर ऑपरेटरों का कुशीनगर में यह एक दिवसीय दौरा है। यहां से शुक्रवार की सुबह सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। टूर ऑपरेटरों का यह दल महापरिनिर्वाण मंदिर, माथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप का भ्रमण करेगा। उन्हें गाइड डॉ. अभय कुमार राय की ओर से इन प्रमुख स्थलों की ऐतिहासिकता के बारे में टूर ऑपरेटरों को जानकारी दी जाएगी। विदेश और देश के टूर ऑपरेटरों को एक-एक दल आगरा और बुंदेलखंड के लिए भी भेजा गया है।
00000
दल में ये विदेशी और देश के टूर ऑपरेटर रहे शामिल:
कुशीनगर टूर आपरेटरों के 18 सदस्यीय दल में नार्वे, फ्रांस, कनाडा, मैक्सिको, टर्की, इंडोनेशिया, ताईवान, थाईलैंड, पीरूनट, थाईलैंड, मलेशिया देश के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के शामिल हैं।
विज्ञापन
00000
टूरिज्म को बढ़ावा के लिए टूर आपरेटरों का चल रहा भ्रमण:
महाराष्ट्र से शामिल दल में नीतिन शास्त्री ने कहा कि ट्रैवल मार्ट पर्यटन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। यूपी में विलेज टूरिज्म हेरिटेज टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म के कारण पर्यटन की संभावनाएं भरी पड़ी हैं। प्रदेश को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना सरकार का उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से विदेशी टूर ऑपरेटरों को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बुंदेलखंड और बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है।