{"_id":"600876a88ebc3e340d28e3e2","slug":"4-new-corona-cases-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3817058156","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
चार और लोग मिले कोरोना संक्रमित
पडरौना। बुधवार को भी जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए। देर शाम 867 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 863 निगेटिव रहे। इसके अलावा पहले से संक्रमित एक मरीज ठीक भी हुआ। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5690 और ठीक होने वालों की संख्या 5611 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार अब तक 308786 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बुधवार को भी 1461 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा 867 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें से चार लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मरीजों में से दो पडरौना क्षेत्र के तथा दो सेवरही क्षेत्र के हैं। सीएमओ ने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5690 और ठीक होने वालों की संख्या 5611 हो चुकी है। इसके अलावा अब तक 61 मरीजों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस की संख्या 18 है।