फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   33 people donated blood on the martyrdom day of Veer Abdul Hameed

वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर 33 लोगों ने किया रक्तदान

Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
33 people donated blood on the martyrdom day of Veer Abdul Hameed
शिविर में रक्तदान करते शैलेष कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर 33 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

पडरौना। वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर शनिवार को कसया क्षेत्र के मदरसा उमर फारुक, वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन, अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब एवं निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविटीज) की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित इस शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया। बाद में सभी महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने युवाओं के रक्तदान के प्रति उत्साह को देखते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहेंगे।
क्लब के अध्यक्ष डॉ. एमएच खान ने कहा कि रक्तदान, महादान होता है। धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं। रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर के संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि 68 लोगों ने इस रक्तदान शिविर में पंजीकरण कराया। 33 को रक्तदान के योग्य पाया गया। इस शिविर में अजय कुमार सिंह, जगदंबा सिंह, डॉ. एमएच खान, राकेश जायसवाल, सुशील कुमार, अविनाश यादव, दुर्गेश चतुर्वेदी, तौसीफ रजा, सैफ इमरान, सोहराब अली, फैयाज खान, मोहम्मद नैयर आजम, हेमंत गर्ग, शैलेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अफजल, आजम खान सहित 33 लोगों ने रक्तदान किया। अरिहंत हॉस्पिटल कसया के नर्सिंग स्कूल से मनीषा चौरसिया, गुड़िया गुप्ता, फिजा खातून व नाजिया खातुन ने सहयोगी के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एजाज अहमद, राकेश कुमार मिश्र, दिलीप उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, मो. इस्तियाक अली, अश्वनी मणि त्रिपाठी, राम विनोद सिंह, सुरेंद्र यादव, क्षमा मिश्रा, आनंद कुमार, रोटरी क्लब के सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, विजय गुप्ता, साहिल अहमद, अंजली खरवार, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, निदेशक शैलेंद्र त्रिपाठी, राजीव जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed