{"_id":"5f25aa8e8ebc3e63dd0c0411","slug":"32-new-corona-cases-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp360330726","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में तहसील के अफसर समेत कोरोना के 32 नए मामले मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में तहसील के अफसर समेत कोरोना के 32 नए मामले मिले
विज्ञापन
हाटा तहसील में कोरोना की जांच करती टीम।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में तहसील के अफसर समेत कोरोना के 32 नए मामले मिले
पडरौना। जिले में एंटीजन टेस्ट शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को भी 32 नए मामले सामने आए। अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 776 हो गई है हालांकि स्वास्थ्य विभाग अभी 723 लोगों को ही अधिकृत रूप से संक्रमित मान रहा है। संक्रमितों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा संक्रमित 125 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 723 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 486 लोग ठीक हुए हैं।
जिले में अब जिला अस्पताल के अलावा सभी सीएचसी पर भी कोरोना की जांच हो रही है। एंटीजन, ट्रू नॉट व आरटीपीसीआर टेस्ट से हर दिन लोगों की जांच चल रही है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शनिवार को कुल 32 गलोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें पडरौना नगर के तुलसी आवास विकास कॉलोनी, कप्तागनंज व विशुनपुरा थाना, एसडीएम कार्यालय पडरौना के कर्मचारी हैं। शेष संक्रमित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इसके अलावा शनिवार को हाटा में तहसीलदार समेत 26 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 10 राजस्व कर्मी, चार टोल प्लाजा के कर्मचारी व एक स्वास्थ्य कर्मी है। हालांकि अभी इनका विवरण स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं होने के चलते संक्रमित मरीजों की कुल संख्या में यह डॉटा अपडेट नहीं है। हाटा तहसील व सीएचसी परिसर में शनिवार को सैनेटाइज कराया जाएगा।
इसके अलावा 125 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता का कहना है कि संक्रमित मरीजों का जितना विवरण जब स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होता है केवल उतने का ही आंकड़ा जारी होता है। शनिवार की शाम तक वेबसाइट के आधार पर 723 लोग संक्रमित हैं जिनमें से 486 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 10 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कसया में 11 व हाटा में 26 लोगों के संक्रमित होने से बढ़ी चिंता
कसया/हाटा। सीएचसी कसया में हुए एंटीजन टेस्ट में शनिवार को कुल 37 लोगों की जांच की गई। जिसमें 11 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि संक्रमित पाए गए मरीज अन्य संक्रमितों के संपर्क में आए थे। लोगों से जांच के दौरान सही जानकारी देने की अपील की जा रही है।
हाटा सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर वी. प्रसाद ने बताया कि शनिवार को हाटा सीएचसी और 160 लोगों की जांच की गई जिसमें से टोल प्लाजा के चार कर्मचारी, सीएचसी हाटा के एक कर्मचारी सहित 16 लोगों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राजस्व कर्मचारियों के लिए तहसील परिसर में लगे विशेष कैंप में 64 लोगों की जांच की गई। जिसमें तहसीलदार, एसडीएम के वाहन चालक व गार्ड सहित कुल 10 राजस्व कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि हाटा व कसया में हुई इस जांच का विवरण स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं है।