{"_id":"649b330a8bb11a74010843e6","slug":"32-black-spot-205-died-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-619-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, इस साल हुईं 368 दुर्घटनाएं, अब तक गई 205 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिले में 32 ब्लैक स्पॉट, इस साल हुईं 368 दुर्घटनाएं, अब तक गई 205 की जान
Wed, 28 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
जोल्हिनिया में बने कट पर आए दिन होती रहती है घटनाएं।संवाद
फोटो है।
26 नेशनल हाईवे पर हैं, छह अन्य सड़कों पर, नहीं हो रही निगरानी, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कुल 32 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। इनमें से 26 ब्लैक स्पॉट एनएच-28 पर हैं। इसके अलावा 06 अन्य सड़कों पर ब्लैक स्पॉट घोषित हैं। चिह्नित इन ब्लैक स्पाॅट में से अधिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों की निगरानी नहीं होने से लोग एनएच समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर मनमाने तरीके से डिवाइडर तोड़ कर आने-जाने का रास्ता बना लिए हैं। इससे इन सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र में ढांढा, सुकरौली, हाटा सहित कई अन्य जगहों पर हाईवे की ओर से कट पर हर रोज घटनाएं हो रहीं हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हाटा में केन यूनियन चौराहे के अलावा ढांढा, सुकरौली के तीतिला और जोल्हिनिया के पास हाईवे पर कट के सामने ज्यादातर घटनाएं हो रहीं हैं। सुकरौली में हाईवे पर खड़ी होने वाली गाड़ियां ढाबों के अंदर और सर्विस लेन पर खड़ी हों तो इस समस्या से निजात मिलेगी। हालांकि, ढा़बों के किनारे पर्याप्त जगह भी है। सुकरौली नहर रोड पर बना अस्थायी ऑटो स्टैंड को कहीं और शिप्ट किया जाए।
विज्ञापन
हाटा और सुकरौली कस्बे में सर्विस लेन पर अतिक्रमण है। इससे भी दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर पुलिस की कार्रवाई तो होती है, लेकिन पुन: लोग अतिक्रमण कर लेते हैं। इसके अलावा एनएच पर जगह-जगह अवैध कट बने हैं, जिससे राहगीर जल्दबाजी से वाहन निकाल कर सड़क पार करते हैं। इससे कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। एनएचएआई के अधिकारियों व कर्मचारी इस अवैध कट को नजरअंदाज कर कार्रवाई भी नहीं करते हैं।
कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ तिराहे ब्लैक स्पॉट होने की वजह से हमेशा दुर्घटना होती रहती है। इससे निजात पाने के लिए गोपालगढ़ तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। तिराहे के पास एनएच-28 पर 29 मार्च को मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक और उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के अभिनायक पुर वार्ड निवासी शक्ति सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां हर रोज छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। इसी तरह तमकुहीराज क्षेत्र में भी एनएच समेत अन्य ब्लैक स्पॉट पर कई हर दिन दुर्घटना होती रहती है।
तमकुहीराज क्षेत्र में एनएच-28 पर होने वाले प्रमुख दुर्घटनाएं
26 जून - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित मंझरिया के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
22 जून - तरया सुजान थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित नोनियापट्टी के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई थी।
चार जून - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मंझरिया के पास दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
दो जून - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के पास अनियंत्रित होकर एक कार फोरलेन हाईवे से नीचे उतर गई थी। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी।
30 मई - तमकुहीराज कस्बे के ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की टक्कर हुई थी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
15 मई - तमकुहीराज कस्बे के तहसील गेट के पास एक मैजिक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत हो गई थी।
19 अप्रैल - तरया सुजानथाना क्षेत्र के सलेमगढ़ फोरलेन हाईवे पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज के दौरान 28 अप्रैल को मौत हो गई थी।
13 अप्रैल - तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित फोरलेन हाईवे चौराहे के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार सवार चार लोग घायल हुए थे।
तीन अप्रैल - तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे स्थित गाजीपुर बैरियर के पास बाइक सवार दो लोग पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें एक की मौत युवक की मौत हो गई थी।
बीते पांच वर्षों में हुुईं सड़क दुर्घटना और मौतें
वर्ष .................. दुर्घटना की संख्या ................... मृतकों की संख्या .................. घायलों की संख्या
2019 ......................... 574 ......................................... 343 ........................................ 311
2020 ........................... 549 ......................................... 341 ...................................... . 278
2021 ............................ 612 ......................................... 378 ........................................ 345
2022 ............................. 717 ........................................... 412 ....................................... 417
2023 में 15 जून तक ........ 368 ........................................... 204 ....................................... 216
0000000000
इन स्थानों पर चिह्नित हैं जिले में ब्लैक स्पॉट
सलेमगढ़, लबनिया, महुआवा कांटा, पटहेरिया, फाजिलनगर बघौच मोड, ढ़ाढा, सुकरौली बाजार, बाघनाथ चौराहा, छपरा भगत, तितला कट, महुआरी चौराहा, भैंसहा प्रेमवलिया, गोपालगढ़, साखोपार, बरवा जंगल, इंद्रपुर चौराहे से गणेश चौक तक, तमकुहीराज तहसील गेट से समउर मोड तक, लतवा बाजार, गाजीपुर, गोड़रिया बाजार, मधुरिया, पिपरा रज्जब, जोकवा बाजार, मिश्रौली पुल से पगार मिश्राली तक, बावली चौक से खांव खड्डा तक, जानकी नगर चौराहे से पेट्रोल पंप तक, अर्जुनहा एफसीआई गोदाम, परोरहा, नौरंगया, मथौली बाजार के आस-पास और भुजौली चौराहा समेत कुल 32 ब्लॉक स्पार्ट चिह्नित किए गए हैं।
ओवर स्पीड और नशे की वजह से होती है अधिकांश दुर्घटनाएं
जिले की सड़कों पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाओं की वजह ओवर स्पीड और नशे की हालत बताई जा रही है। इसके अलावा एनएच पर बने अवैध कट भी दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रहे हैं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के आकड़ों की मानें तो सड़क पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाओं के शिकार 16 वर्ष से 30 वर्ष के युवा होते हैं।
कुशीनगर जिले की प्रमुख सड़कों पर कुल 32 ब्लैक स्पाॅट चिह्नित किए गए हैं। इसमें 26 ब्लैक स्पाट एनएच-28 पर हैं। शेष छह ब्लैक स्पॉट अन्य जिले के प्रमुख मार्ग पर हैं। चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए संकेतक समेत अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा एनएच पर बने अन्य अवैध कट को बंद करके के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।
-मोहम्मद अजीम, एआरटीओ, कुशीनगर