फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बुद्ध पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

बुद्ध पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कॉलेज में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
लोकतंत्र को मजबूत बनाता है चुनाव : पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज में छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज में बुधवार को छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र को मजबूत करता है। मतदान के लिए जागरूक होना होगा। मतदान में महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सुविधाओं के अभाव से ही पूर्वांचल में संभव विकास नहीं हो पाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में कुशीनगर में रेल, सड़क सहित कई विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। अगर सुविधाएं नहीं होगी तो औद्योगिक विकास नहीं होगा। महिलाओं को अबला नहीं सबला बताते हुए उन्हें सम्मान देने की बात कही। युवा नेता राजेश प्रताप राव ने शिक्षा की गुणवत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि महाविद्यालय राजनीति की नर्सरी होती है। यहां से बच्चे देश का नाम रोशन करते हैं। महाविद्यालय को और सुसज्जित किया जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री नवनिर्वाचित कॉलेज के अध्यक्ष विवेक सिंह, उपाध्यक्ष राहुल, शेखर शर्मा, महामंत्री अमित यादव, पुस्तकालय मंत्री धनंजय त्रिपाठी, संकाय प्रतिनिधि, मनीष आदि को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता कॉलेज सचिव डॉ. डीएस तिवारी ने की और संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंबुज शाही, विपिन तिवारी, आदित्य सिंह, पंकज, सुधीर यादव, संजीव सिंह, अखिलेश पाठक, राधेश्याम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed