फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   3 died in rain storm

Kushinagar News: आंधी-बारिश में बिजली की चपेट से किसान, मलबे में महिला और झोपड़ी में दबने से किसान की मौत

Tue, 23 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
3 died in rain storm
बिजली गिरने से मृतक किसान लालू प्रसाद की फाइल फोटो।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन


हाइटेंशन लाइन मकान पर गिरी, महिला और तीन बच्चे बाल-बाल बचे
एक मकान पर भी बिजली गिरी, छत को नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। मंगलवार की भोर में आई आंधी-बारिश ने जिले में खूब तबाही मचाई। आंधी-बारिश के दौरान बगीचे में आम एकत्र करने गए किसान पर बिजली गिर गई। इससे गंभीर रूप से झुलस जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली में एक झोपड़ी गिर गई। उसके नीचे दब जाने से दुकानदार की मौत हो गई। हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा में दीवार के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।
इसके अलावा जटहां बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में एक पक्के मकान पर बिजली गिरने से छत फट गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीरबिहार गांव में आंधी-बारिश के दौरान पोल सहित हाइटेंशन लाइन टूटकर एक घर पर गिर गई। उस घर में बच्चों सहित चार लोग सो रहे थे। संयोग ठीक था कि उस समय बिजली कट गई थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पडरौना सहित आस-पास के क्षेत्रों में तार-पोल पर पेड़ गिरने से भोर से ही बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर बगहां खास के धूस टोला निवासी लालू प्रसाद (60) गांव के बाहर धूस पर झोपड़ी डालकर पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। मंगलवार की भोर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई तो वह अपने बगीचे में जाकर आम एकत्र करने लगे। उसी दौरान गरज-चमक के साथ उनके ऊपर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इस वजह से लालू प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह ने कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को दी। इसके बाद रामकोला के प्रभारी थानाध्यक्ष एसपी राय को बताई। तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खुदरा अहिरौली गांव के नौका टोला निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता घर से करीब 300 मीटर दूर करमैनी जाने वाली सड़क के किनारे गुमटी व झोपड़ी डालकर चाय-पकौड़ी बेचते थे। रात में वह दुकान से थोड़ी दूर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सोते थे। मंगलवार की सुबह आंधी-बारिश के दौरान वह दुकान की स्थिति देखने पहुंचे थे, तभी गुमटी पलटकर झोपड़ी पर गिर गई। रामचंद्र झोपड़ी में थे। इस वजह से उसमें दब गए। सुबह बारिश बंद होने पर कुछ लोग चाय पीने दुकान पर पहुंचे तो झोपड़ी गिरी देखकर शोर मचाए। भीड़ ने झोपड़ी का मलबा हटाया तो रामचंद्र उसी में मृत अवस्था में पड़े थे। सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के खागी मुंडेरा गांव में मंगलवार की सुबह आई तेज आंधी-बारिश के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। उसमें दब जाने से सुभावती नाम की 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उस समय महिला सो रही थी। तेज आवाज सुनकर लोग वृद्धा के मकान की तरफ पहुंचे तो वह ईंट के मलबे में दबी हुई थी। उसके तीन बेटे हैं, जो गांव में स्थित मकान में रहते हैं। वृद्धा अकेले गांव से थोड़ी दूर टिनशेड डालकर रहती थी।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार की सुबह आंधी-बारिश के दौरान संतोष यादव के पक्के घर पर बिजली गिर गई। इससे छत फट गई व मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए।
समउर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार आंधी-बारिश के दौरान पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीरबिहार गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन पोल सहित टिनशेड के एक घर पर गिर गई। उस समय गांव के रियाजुद्दीन की पत्नी शहनाज खातून (40), बड़ी बेटी करीना (10), बेटा दानिश रजा (8), बेटी फरीदा खातून (5) और आशिक रजा (3) घर के अंदर सो रहे थे। हाइटेंशन लाइन गिरने से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन संयोग ठीक था कि बिजली कट गई थी, जिससे इनकी जान बच गई। मलबा हटाने के बाद सभी सकुशल बाहर निकले।

इसके अलावा जनपद के अन्य हिस्सों में आंधी-बारिश के चलते कई दुकानों के छज्जे उड़ गए। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। तार-पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा।

बिजली गिरने से मृतक किसान लालू प्रसाद की फाइल फोटो।संवाद

बिजली गिरने से मृतक किसान लालू प्रसाद की फाइल फोटो।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed