फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जम्मू कश्मीर के पुलवामा आत्मघाती हमले पर भारत का पलटवार...

जम्मू कश्मीर के पुलवामा आत्मघाती हमले पर भारत का पलटवार...

Tue, 26 Feb 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा आत्मघाती हमले पर भारत का पलटवार...
कसया में गूंजे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन

वायुसेना की जवाबी कार्रवाई से भाजपा व हियुवा में खुशी का माहौल

नगर के गांधी चौक और रामकोला तिराहे पर लहराया तिरंगा
खुशी में कार्यकर्ता पटाखे फोड़े, गूंजा भारत मां का जयघोष

कसया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के जवानों की शहादत के बाद मंगलवार की भोर में भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई से भाजपा और हियुवा में खुशी का माहौल है। गांव से लेकर नगर तक हर तरफ जय हिंद, जय भारत व भारत माता का जयकार गूंजता रहा।
कसया नगर में नेशनल हाईवे चौकी से हियुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हुजुम नगर के गांधी चौक पहुंचा, जहां भारत माता के जयकारे के साथ इन लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।
विज्ञापन

कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी गांधी चौक से रामकोला तिराहा स्थित शहीद अमिय चौक तक कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। वहां शहीद अमिय त्रिपाठी की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई को सराहा। विधायक ने कहा कि इस जवाबी कार्रवाई से देश का गौरव बढ़ा है। सरकार देश के वीर शहीदों के परिजनों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अनिल सिन्हा, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विनोद गिरी, रामनारायण जायसवाल, दिनेश यादव, दिनेश गुप्ता, राजन सिंह, प्रमिल गुप्ता, वीरेंद्र यादव, शंभू पासवान, विनोद मद्धेशिया, राजबहादुर, कन्हैया चौरसिया, बलराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed