फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   चिह्नित की गई जमीन, जल्द भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव

चिह्नित की गई जमीन, जल्द भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव

Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
चिह्नित की गई जमीन, जल्द भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना पर शुरू हुई पहल
विज्ञापन

रोजाना कसया से 16 टन के लगभग निकल रहा कूड़ा-कचरा
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कूड़ा निस्तारण और प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए नगरपालिका स्तर से कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का फैसला लिया गया है। नगरपालिका परिषद ने इसके लिए मल्लूडीह के निकट जमीन चिह्नित की है।
कुशीनगर नगरपालिका परिषद में पहले 14 वार्ड थे, लेकिन अब ब्लॉक कसया की 41 ग्राम पंचायतें शामिल होने से वार्डों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। वर्तमान समय में नगरपालिका परिषद की कुल आबादी एक लाख सत्ताइस हजार से ऊपर है। ऐसी स्थिति में यहां से निकलने वाले कूड़े-कचरे का सही निस्तारण होना बेहद जरूरी है। फिलहाल, अभी नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई के बाद रोजाना निकलने वाले लगभग 16.51 टन कचरे को एनएच स्थित वन विभाग के पौधशाला के निकट डंप किया जा रहा है। यहां पर डंप किए जाने वाले कचरे में आग लगा दिया जाता है, जिसके चलते पूरे नगर के वातावरण में धुआं फैल जाता है। जल्द ही मल्लूडीह के निकट चिह्नित लगभग एक हेक्टेयर भूमि पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करने जा रहा है। इससे नगर के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

क्या है सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट किसी भी क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई एवं पर्यावरण बनाए रखने का महत्वपूर्ण पहलू है। इसलिए नगर पालिका परिषद अपने क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली की पूर्ति करने के लिए उत्तरदायी है, जिससे उनके निर्धारित क्षेत्र में प्रदूषण एवं अन्य बीमारियों का नियंत्रण हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed