{"_id":"5c572ca8bdec227d9070beab","slug":"201549216936-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते एक वर्ष से जारी है धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते एक वर्ष से जारी है धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरने की वर्षगांठ पर जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन का पट्टा निरस्त करने की मांग
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया में बालू खनन का पट्टा निरस्त करने के लिए चल रहे धरने का रविवार को एक वर्ष पूरा हो गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक की अगुवाई में विरवट कोन्हवलिया समेत आसपास के गांवों के लोग एपी बांध से जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना था कि एक वर्ष से यह आंदोलन चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। बालू खनन का पट्टा निरस्त नहीं किया गया, तो आने वाले समय में बाढ़ से बंधे व गांवों का बचाना मुश्किल हो जाएगा।
सेवरही ब्लॉक के विरवट कोन्हवलिया गांव में तीन फरवरी 2018 से क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में बालू खनन पट्टा निरस्त करने के लिए गांव के लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरना का एक वर्ष पूरा हो जाने पर लोगों ने जुलूस निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि शासन और प्रशासन को एपी बांध और उसके किनारे बसे गांवों के लोगों की तनिक भी चिंता नहीं है। प्रशासन इतना संवेदनहीन हो गया है कि जिस स्थान पर लोगों ने बालू खनन होने से रोक दिया, उस पट्टे को निरस्त करने का साहस भी नहीं जुटा पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पट्टा निरस्त नहीं होगा, यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गौतम सिंह, बबलू प्रसाद, संजय सिंह, पप्पू यादव, सिंघलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, ओमप्रकाश पटेल, व्यास कुशवाहा, शर्मा यादव, संजय कुशवाहा, धर्मेंद्र शर्मा, रामेश्वर चौरसिया, भोला निषाद, लल्लन मिश्र, अजय यादव, सुदर्शन सिंह, नारायन उपाध्याय, सहदेव चौहान, जटाशंकर महतो, नारद सिंह, लालजी कुशवाहा, दीनानाथ सिंह, योगी निषाद, शिवपूजन निषाद आदि मौजूद रहे।