फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रधान के तीन, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पर्चा खारिज

प्रधान के तीन, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पर्चा खारिज

Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के तीन, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य का एक-एक पर्चा खारिज
जिला पंचायत सदस्य के सभी 23 पर्चे वैध
विज्ञापन

प्रधान के तीन और क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक अवैध घोषित
जांच में जाति प्रमाण पत्र गलत मिलने पर निरस्त हुए पर्चे

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिला, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए दाखिल किए गए पर्चों में जिला पंचायत सदस्य के सभी 23 पर्चे जांच में वैध पाए गए। ग्राम प्रधान के तीन, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य के एक-एक पर्चे सही नहीं मिले हैं। जांच में इनके जाति प्रमाण पत्र गलत पाए गए थे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होने की वजह से जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को नामांकन के साथ शुरू हुई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के कसया पश्चिमी और कसया मध्य से कुल 15 तथा हाटा पश्चिमी और हाटा दक्षिणी से कुल सात सहित 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में इन सभी के पर्चे वैध पाए गए।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य के 19 रिक्त पदों के सापेक्ष विशुनपुरा में एक, खड्डा में तीन, दुदही, सुकरौली और मोतीचक में एक-एक सहित सात उम्मीदवारों ने पर्चे जमा किए थे, जिसमें विशुनपुरा के एक उम्मीदवार का एसटी का जाति प्रमाण पत्र गलत मिलने पर निरस्त कर दिया गया। प्रधान पद के रिक्त 17 पदों के सापेक्ष पडरौना में दो, रामकोला में नौ, तमकुहीराज, दुदही और नेबुआ नौरंगिया में एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें पडरौना क्षेत्र के रामपुर के लिए दाखिल दो तथा तमकुहीराज के अहलादपुर का एक नामांकन पत्र जाति प्रमाण पत्र गलत मिलने पर निरस्त कर दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के 345 रिक्त पदों के सापेक्ष पडरौना, विशुनपुरा, रामकोला, सेवरही में दो-दो, कप्तानगंज में छह, खड्डा में तीन और दुदही में एक सहित कुल 18 उम्मीदवारों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। उसमें कप्तानगंज क्षेत्र के गंभीरपुर के एक उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दस अगस्त को सुबह दस बजे से दिन के तीन बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद शुक्रवार को ही दिन में तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। 17 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed