{"_id":"5f8dc4d28ebc3e9bbb18d1e6","slug":"2-died-in-accident-one-injured-kushinagar-news-gkp370068123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और मृतक दूधनाथ का फाइल फोटो।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दो की मौत, एक घायल
सरैया महंथ पटट्टी में सोमवार की सुबह और समउर-पटहेरिया मार्ग पर रविवार की रात हुई दुर्घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया/रगड़गंज। रविवार की रात व सोमवार की सुबह हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। एक हादसा पटहेरवा थाना क्षेत्र में जबकि दूसरा कसया थाना क्षेत्र में हुआ। मौत की खबर से दोनों के घर में कोहराम मच गया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सरैया महंथ पट्टी निवासी दूधनाथ कुशवाहा (58) सोमवार की सुबह घर से बाइक से मैनपुर कोट मंदिर में देवी दर्शन के लिए आए थे। यहां से घर लौटते समय मल्लूडीह फ्लाईओवर पर किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मौजूद लोग घायल दूधनाथ को अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान दूसरी लेन से देवी दर्शन को जा रहे मृतक की बेटी व दामाद ने बाइक व शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा रविवार की रात में पटहेरवा गांव निवासी टीनू गुप्ता (32) समउर बाजार से अपनी कपड़े की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। समउर-पटहेरिया मार्ग पर परसौनी खुर्द निवासी कमल (38) बाइक की चपेट में आ गया। टीनू गुप्ता भी बाइक समेत गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उठाया और समउर पुलिस चौकी के सिपाहियों को सूचना दी। घायलों को सीएचसी फाजिलनगर भेजा गया। वहां से डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय कमल की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल टीनू गुप्ता का इलाज मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत
मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया में सोमवार को एक किसान की खेत से घर लौटते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत किसान का बेटा चंडीगढ़ गया हुआ है जबकि बहू भी मायके गई थी।
विज्ञापन
सिरसिया निवासी विंध्याचल गुप्ता (58) अपने खेत से घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग एक बजे गांव के नजदीक ही पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली के चपेट में आ गए। गांव के प्रधान प्रतिनिधि नवरंग सिंह ने लोगों के सहयोग से विंध्याचल को सीएचसी मथौली पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रधान पति नौरंग सिंह व गांव के लोगों की उपस्थिति में पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।