फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 arrested in bike loot

Kushinagar News: बाइक और मोबाइल लूट के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 arrested in bike loot
सीओ ने नेबुआ नौरंगिया थाने में किया लूट का खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही प्राथमिक विद्यालय के पास बैंककर्मी से बाइक और मोबाइल लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है।
नेबुआ नौरंगिया थाने में बुधवार को इसका खुलासा करते हुए खड्डा के सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि बीते 25 अप्रैल को थानाक्षेत्र के ही पिपरा खुर्द निवासी बैंककर्मी सिद्धार्थ शंकर राय को मार-पीटकर तीन बदमाशों ने बाइक और मोबाइल लूट लिया था। तभी से उनकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार की रात लगभग डेढ़ बजे इनके क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस ने इन्हें सूरजनगर बाजार के रामकोला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनका नाम इतेश यादव पुत्र श्रीकांत यादव और शिवम मिश्रा पुत्र बाबू साहब मिश्रा है, जो हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ा के निवासी हैं। तीसरा भागने में सफल रहा। उसका नाम अभिराज कुंवर पुत्र व्यास है, जो गोपालगंज जिले के डमरिया थाना क्षेत्र के मादाचक गांव का निवासी है। इनके पास लूट की बाइक, एक कट्टा, एक नकली पिस्टल और एक लोहे का रॉड बरामद हुआ। खुलासा के दौरान प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, स्वॉट प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed