फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gaziabad won opening match

गाजियाबाद ने जीता राज्य महिला हॉकी का उद्घाटन मैच

Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
gaziabad won opening match
कुशीनगर स्टेडियम में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
कसया (कुशीनगर)। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्टेडियम में आयोजित राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गाजियाबाद ने जीत लिया। उसने गोरखपुर की टीम को 3 के मुकाबले एक गोल से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन


कुशीनगर महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। गाजियाबाद की टीम की ओर से सुधा ने छठे मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी।

विज्ञापन

गोरखपुर के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन 10वें मिनट में फारवर्ड खेल रहीं सुधा ने दूसरा गोल मारकर स्कोर 2-0 कर दिया। गोरखपुर की लक्की निषाद ने 25वें मिनट में एक गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इसके बाद सुधा ने अंतिम समय में एक और शानदार गोल कर टीम को 3-1 से जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मैच फैजाबाद और झांसी के बीच खेला गया। इसमें फैजाबाद की टीम ने झांसी को 1-0 से पराजित किया। तीसरा मैच वाराणसी व मेरठ के बीच खेला गया। वाराणसी की टीम 2-1 से विजेता हुई।


मैच के रेफरी प्रतिमा सिंह, मगन भाटी और रिजर्व रेफरी रश्मि सिंह रहीं। तकनीकी टीम में एसवाई जफर, एनपी गौड़, आरपी विश्वकर्मा रहे।
 

इस दौरान एएसपी हरिगोविंद मिश्र, आयोजक विनय राय, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ शैलेश कुमार सिंह, मुकेश कुमार मिश्रा, डॉ. जितेंद्र प्रताप राव, डीआईओएस उदयप्रकाश मिश्र, डॉ. अमृतांश कुमार शुक्ल, राकेश जायसवाल, पुरेंद्र प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed