{"_id":"59b3cec64f1c1bf07f8b5699","slug":"191504956102-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने डिप्टी सीएम का पुतला जला किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने डिप्टी सीएम का पुतला जला किया प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Sep 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर शनिवार को यूएनपीजी कॉलेज के छात्रों ने डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने वृहद आंदोलन की चेतावनी भी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष मिश्र की अगुवाई में यूएनपीजी कॉलेज के छात्र व पूर्व पदाधिकारी महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सभी नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पर डिप्टी सीएम का पुतला जलाया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।
छात्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा नेता छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। परंतु जब सरकार बन गई तो वही नेता छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष गौरव तिवारी ने आरोप लगाया कि यह सरकार लाठी और गोली के दम पर छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव ने कहा कि अगर जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं कराया गया तो, छात्र सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर राहुल शाह, सुनील दीक्षित, मोहम्मद आजम, नवनीत तिवारी, रमन शाह, प्रिंस तिवारी, राजन सोनी, हैप्पी शुक्ल, जयराम मिश्र, सुनील यादव, इरशाद, एजाज आलम, रामलखन यादव, प्रेमचंद्र, अभिषेक शर्मा, दिलीप, अमित, दीपक, मनीष, गुफरान, प्रिंस, चंदन प्रसाद आदि शामिल रहे।