फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नहीं ढूंढ पाए पीएम आवास के लिए 73 पात्र

नहीं ढूंढ पाए पीएम आवास के लिए 73 पात्र

Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहीं ढूंढ पाए पीएम आवास के लिए 73 पात्र
नहीं ढूंढ पाए पीएम आवास के लिए 73 पात्र
विज्ञापन

सिर्फ 654 लाभार्थियों को जारी की गई है दूसरी किस्त

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 30 सितंबर तक प्रथम किस्त की धनराशि भेजे जाने के निर्देश हैं। उधर, जिम्मेदार लोगों की लापरवाही का आलम यह है कि जिले में अभी तक 73 पात्र लोगों का इस योजना के लिए चयन ही नहीं किया जा सका है। हालांकि 3218 लाभार्थियों को पहली और 654 को ही दूसरी किस्त जारी कर दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिले में 3291 लाभार्थियों को पीएम आवास दिए जाने का लक्ष्य शासन से मिला है। प्रत्येक लाभार्थी को पीएम आवास बनवाने के लिए 1.20 लाख दिए जाने हैं। अभी तक 3218 पात्र लोग ही इस योजना के लिए चयनित हो पाए हैं। चिह्नित पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि 40 हजार रुपये ऑनलाइन उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। इसके अलावा सिर्फ 654 लाभार्थियों को ही दूसरी किस्त 70 हजार रुपये दी गई है। शासन का निर्देश है कि 30 सितंबर तक हर हाल में सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि दे दी जाए लेकिन अभी तक 73 लाभार्थियों का चयन ही नहीं हो पाया है। जबकि दूसरी किस्त जारी किए जाने और आवास निर्माण की गति बढ़वाने में जिम्मेदार सुस्ती बरत रहे हैं। परियोजना निदेशक संजय पांडेय ने बताया कि बचे आवासों के लिए पात्र लोगों का चयन कराकर उन्हें पहली किस्त जारी कराने के लिए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने यह भी कहा है कि जिन लाभार्थियों को प्रथम किस्त दी गई है, वह लाभार्थी हर हाल में आवास निर्माण शुरू करा दें। जिन लाभार्थियों ने आवास का निर्माण तेजी के साथ शुरू करा दिया है और दूसरी किस्त दिए जाने की मांग कर रहे हैं, उन्हें दूसरी किस्त जारी करने को भी कहा गया है। आवास निर्माण शुरू कराने वाले लाभार्थियों को मनरेगा के तहत 90 दिन का रोजगार भी दिया जाएगा। पीएम आवास की रकम तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त 40 हजार, दूसरी 70 हजार और तीसरी किस्त 10 हजार रुपये दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed