फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   199 करोड़ की लागत से कुशीनगर में बनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट

199 करोड़ की लागत से कुशीनगर में बनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट

Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
199 करोड़ की लागत से कुशीनगर में बनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
निर्माणाधीन एटीसी बिल्डिंग बारिश के पानी में डूबा
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। 199 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का निर्माणाधीन एटीसी बिल्डिंग (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) हो रही बारिश के पानी से डूब गया है। इसके चलते निर्माण का काम कंस्ट्रक्शन कंपनी को बंद करना पड़ा है। वहीं यहां काम करने वाले दूर से आए मजदूर भी अपने घरों को जाने लगे हैं।

यह हालत तब है जब जिला प्रशासन कंस्ट्रक्शन कंपनी को लगातार यह हिदायत दे रहा था कि बरसात से पूर्व जमीन से ऊपर का कार्य पूरा करा लें। कंपनी के अधिकारियों ने प्रशासन की बातों को अनसुना कर धीमी गति से कार्य करते रहे। वहीं डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह एयरपोर्ट पर पहुंचकर मॉनिटरिंग करते रहे और उन्होंने कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल तिवारी को मैन, मटेरियल और मशीन बढ़ाने के लिए हिदायत देते रहे, लेकिन उसका कोई असर कंपनी के कर्मियों पर नहीं पड़ा। प्रशासन और स्थानीय नेताओं की तरफ से नवंबर माह से यहां से हवाई सेवाएं शुरू कराने की बात कही जा रही है। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश के चलते काम बाधित है। बारिश बंद होते ही फिर काम शुरू हो जाएगा। प्रयास है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed