फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियां पूरी

आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियां पूरी

Fri, 18 May 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आज आएंगे डिप्टी सीएम, तैयारियां पूरी
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI

विज्ञापन
पडरौना/तमकुहीराज (कुशीनगर)। लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तमकुहीराज के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल आदि को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 9:45 बजे उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान से लगभग 500 मीटर पश्चिम ब्लाक रोड पर बने हैलीपेड पर राजकीय हेलीकाप्टर से उतरेगे। वहां पूर्व कैबिनेट मंत्री कलराज मिश्र के अगुवाई में आयोजकों की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। ब्लॉक सभागार में पार्टी के पदाधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान पहुंच कर विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। कुल लगभग 45 मिनट के इस कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद का कहना है कि कार्यक्रम को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed