फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1807 liters of liquor, weapons and tractor-trolley recovered in the raid

Kushinagar News: छापेमारी में 1807 लीटर शराब, असलहा व ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद

Sat, 22 Nov 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
1807 liters of liquor, weapons and tractor-trolley recovered in the raid
रामपुर टेंगरही गांव से बरामद शराब। स्रोत-सोशल मीडिया     
कुशीनगर। बिहार को जोड़ने वाली सड़कों पर चौकसी के बाद शराब तस्करों ने नदी मार्ग से शराब की खेप बिहार पहुंचाने लगे हैं। गोपालगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गंडक नदी से सटे भसही रामपुर टेगरही गांव में छापेमारी की।
विज्ञापन

धंधेबाज नदी पार कर तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव में जाकर छिप गए। पुलिस के हाथ धंधेबाज तो नहीं लगे, लेकिन यूपी की अंग्रेजी और देसी शराब की खेप, एक रायफल, कारतूस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई तरायासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के रास्ते नदी से शराब की तस्करी होने की गवाही दे रही है। तरयासुजान थाना क्षेत्र के नदी के किनारे बसा अहिरौलीदान शराब तस्करों का पुराना ठिकाना है। पुलिस की सुस्ती से इस गांव में तस्कर शराब की खेप डंप करते हैं और नाव से नदी उस पार गोपालगंज जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के भसही रामपुर टेगरही गांव में पहुंचा देते हैं। दोनों गांव के युवक इस धंधे में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी अहिरौलीदान में दबिश देने आई बिहार पुलिस घिर गई थी और विवाद हुआ था, लेकिन तरयासुजान पुलिस टाल मटोल कर मामले को दबा दिया। गोपालगंज पुलिस को जानकारी मिली कि भससही रामपुर टेगरही गांव में बड़े पैमाने पर शराब की खेप कुशीनगर के अहिरौलीदान गांव से नाव की मदद से कुछ युवक लाकर डंप किए हैं। यादोपुर थाने की पुलिस बृहस्पतिवार की रात गांव में दबिश दिया। पुलिस के आने की जानकारी होते ही शराब तस्करी के धंधेबाज नदी में कूदकर कुशीनगर जिले के अहिरौलीदान गांव में जाकर छिप गए। पुलिस ने गोपालगंज पुलिस के अनुसार 1807 लीटर अंग्रेजी शराब, एक देशी रायफल, दो जिंदा कारतूस, ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक बाइक, एक साइकिल जब्त कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि बरामद शराब यूपी का है। इस मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने किया है। स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed