फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   agitation

विद्युत संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
agitation
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विद्युत संविदा कर्मी । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की ओर से कर्मियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मियों ने मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन योजना को लागू करने समेत कई मांगें शामिल है। संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय की अगुवाई में संविदा कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने ऊर्जा प्रमुख को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम डॉ.अनिल कुमार सिंह को सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि विद्युत विभाग से जुड़े मजदूर बेहद ईमानदारी से अपने कार्यो को अंजाम देते हैं। इसके बाद भी संविदा कर्मचारी उपेक्षा का शिकार है।
विज्ञापन


सौंपे गए ज्ञापन में संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे वेतन का भुगतान किया जाय, वेतन बढ़ोत्तरी कर 25 हजार रुपये करने, पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने की मांग शामिल है। इस दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, रंजन कुमार सिंह, बाबूलाल, अनिरुद्ध खरवार, सत्येंद्र खरवार, जयप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, देवेंद्र पटेल, अब्बास आलम, सुरेंद्र प्रसाद, अमिताभ शुक्ला, विजय कुमार, मोहन कुशवाहा, रंगलाल, जयप्रकाश प्रसाद, गोरख यादव, रमेश प्रसाद, रामेश्वर, मनजीत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed