फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गंडक नहर की पटरी टूटी, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

गंडक नहर की पटरी टूटी, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न

Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गंडक नहर की पटरी टूटी, सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी बंजारीपट्टी और लखुआ लखुई गांव के बीच करीब 30 मीटर लंबाई में टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। गंडक के बैराज से नहर में पानी बंद करा दिया गया। सिंचाई विभाग और गांव के लोग नहर की मरम्मत में जुट गए हैं।
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी-लखुआ लखुई गांव के बीच मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी लीकेज के कारण सिसवा रामसहाय गांव के पास सोमवार सुबह 5:30 बजे टूट गई। नहर टूटने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते दो मीटर का टूटा हिस्सा करीब 30 मीटर की लंबाई में तब्दील हो गया। नहर के पानी की तेज धारा सिसवा रामसहाय गांव की ओर बहने लगी। सैकड़ों एकड़ धान, गन्ना व केले की फसल जलमग्न हो गई। बंजारी पट्टी से लखुआ जाने वाले मार्ग पर घुटने तक पानी बहने लगा। गांव में अफरा-तफरी मच गई। नहर के आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। कई घरों में पानी घुसने की भी खबर है। नहर की पटरी टूटने की सूचना मिलते ही खड्डा के एसडीएम अरविंद कुमार मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। बाद में नहर के इस हिस्से के रखरखाव के लिए महराजगंज के एसडीओ हरिशंकर पांडेय मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जा रहे पानी को बंद कराया। नहर के टूटे हिस्से को बांस, मिट्टी की बोरियों व जेसीबी आदि से मरम्मत शुरू करा दी गई। नहर में पानी का बहाव बंद होने से धीरे-धीरे जलस्तर कम हो गया। सीओ नवीन कुमार, खड्डा थाने के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, एसओ हनुमानगंज बृजेश वर्मा, नेबुआ नौरंगिया निर्भय सिंह भी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार पांडेय ने मौके का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, अंजनी शुक्ला, दुर्गेश्वर वर्मा, अमर जायसवाल, राजू यादव, प्रिंस मद्देशिया, चंद्रप्रकाश तिवारी, मिठाई यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहर टूटने की होगी जांच: विधायक
खड्डा। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने नहर की पटरी टूटने को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई विभाग के सचिव बेक्टेश्वर लू से फोन पर बातचीत की। विधायक ने कहा कि नहर की पटरी टूटना अत्यंत ही गंभीर मामला है। इस बावत सचिव से बातचीत कर मामले से अवगत करा दिया गया है। इस प्रकरण की जांच होगी। इस बावत डीएम व सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से भी बात हुई है। इस मुद्दे को उच्चस्तर पर भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed