{"_id":"5b6dcf7f4f1c1ba03e8b6342","slug":"171533923199-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में डायरिया के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में डायरिया के मरीज बढ़े
kushinagar
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बारिश के बाद शुरू हुई उमस भरी गर्मी में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय के जनरल वार्ड में डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक रही। आलम यह था कि एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज भर्ती किए गए थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य कर्मचारी भी परेशान रहे। हर वार्डों में तैनात स्टाफ नर्सों को भी इधर-उधर भाग दौड़ करना पड़ रहा था।
शुक्रवार को विशुनपुरा की चार वर्षीय परी, तुर्कपट्टी के सात वर्षीय पिंटू, पडरौना की तीन वर्षीय गुलशन, चौराखास के आठ वर्षीय शाहिल राज, मिश्रौली नौरंगिया की डेढ़ वर्षीय नसरीन, भिसवा सरकारी के 12 वर्षीय बादल, तुर्कपट्टी की 10 वर्षीय सकीना, कुबेरस्थान के 10 वर्षीय रुस्तम, 13 वर्षीय लाडली, कोकिलपट्टी की ढाई वर्षीय श्रेया, नेबुआ नौरंगिया के डेढ़ वर्षीय कृष, पडरौना के 14 वर्षीय आदित्य, ढाई वर्षीय विवेक व तुर्कपट्टी की 10 वर्षीय सकीना का उल्टी-दस्त से पीड़ित होने के कारण जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोपहर बाद स्थिति यह हो गई कि एक बेड पर दो से तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ा। अधिक संख्या में मरीजों के भर्ती किए जाने के बाद स्टाफ नर्स भी परेशान हो गईं। बाल रोग चिकित्सक भी वार्ड में राउंड लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते नजर आए।