{"_id":"5975e43a4f1c1b4e7e8b480f","slug":"171500898362-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोकी शव यात्रा, गांव वाले पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोकी शव यात्रा, गांव वाले पहुंचे थाने
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। हाटा कोतवाली के गांव तितला में सोमवार को 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवारीजन उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मौत की वजह बीमारी बताए जाने पर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया। शाम को अंतिम संस्कार हो गया।
तितला गांव के रहने वाले रामाशीष के पुत्र 14 वर्षीय आशुतोष की सोमवार की सुबह अचानक मौत की खबर से आसपास के लोग सन्न रह गए। परिजन आनन-फानन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चल दिए। इसी बीच किसी ने हाटा कोतवाली पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने रास्ते में ही शव अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। इसके कुछ देर बाद गांव के तमाम लोग थाने पहुंचे और सबने बताया कि मृत आशुतोष काफी दिनों से बीमार चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने शव वापस परिवारीजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को आत्महत्या की खबर मिली थी। परंतु मृत किशोर के पिता और गांव वालों का कहना है कि यह मौत बीमारी की वजह से हुई है। इसलिए शव को अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को दे दिया गया।