फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्र की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

छात्र की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
शव रखकर सड़क जाम करते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व मामूली विवाद में पिटाई से घायल छात्र की उपचार के दौरान हुई मौत से गुस्साए लोगों ने सोमवार को रामकोला-पडरौना मार्ग जाम कर दिया। लोग पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। करीब साढ़े तीन घंटे तक जाम लगने से यातायात बाधित रहा। उधर सूचना पर पहुंचे सीओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

चंदरपुर निवासी 17 वर्षीय सुमित चौधरी पुत्र भरत चौधरी इंटरमीडिएट में पढ़ता था। 17 फरवरी को सुमित के बाबा सोहिल के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने हंसी मजाक कर दिया। यह बात सुमित को नागवार गुजरी और उसने विरोध किया। जिसे लेकर युवकों और सुमित के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया। उस दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने सुमित के सिर पर पीछे से प्रहार कर दिया। जिससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से भी उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। शनिवार रात उपचार के दौरान लखनऊ में सुमित की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन रविवार रात गांव पहुंचे। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई किए जाने व पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर रामकोला-पडरौना मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ सदर नीतेश प्रताप सिंह, कोतवाल मिथिलेश राय ने परिजनों व गांव के लोगों से वार्ता कर जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मांगों पर अड़े रहे। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद सीओ सदर ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए बांसी ले गए। कोतवाल मिथिलेश राय ने बताया कि पूर्व में ही सात लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज था, जिसे तरमीम करते हुए गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed