{"_id":"5d0687728ebc3e33264a3a5a","slug":"156070896519-kushinagar-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
पांच दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से गुस्सा
खड्डा। पांच दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से नाराज कस्बे के लोहिया नगर के लोगों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।
कस्बे के राजू यादव, सुमित्रा देवी, सुरेंद्र यादव, अरविंद, रविंद्र आदि ने कहा कि लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। उपकेंद्र के कर्मचारी लापरवाही की सीमा पार कर रहे हैं। लो-वोल्टेज, बार-बार फाल्ट और बिजली की आंख मिचौली बढ़ती जा रही है। इसके अलावा कस्बे के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में लगा ट्रांसफार्मर पांच दिनों से जला पड़ा है, लेकिन अब तक इसे बदला नहीं गया। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने जला ट्रांसफार्मर तत्काल बदलकर दूसरा लगाने की मांग की।