फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   युवाओं ने की नालियों और सड़कों की सफाई

युवाओं ने की नालियों और सड़कों की सफाई

Mon, 03 Jun 2019 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने की नालियों और सड़कों की सफाई
बतरौली गांव की नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते ग्रामीण । - फोटो : अमर उजाला
कुबेरस्थान। डेढ़ साल से सफाई कर्मी नहीं होने से पडरौना ब्लॉक के बतरौली गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। ईद पर्व को देखते हुए युवाओं ने रविवार को नालियों और सड़कों की सफाई की।
विज्ञापन


बतरौली गांव में नालियां जाम हैं। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हैं। पांच जून को ईद मनाई जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से ईदगाहों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन, यहां सफाई कर्मी ही नहीं हैं। ईदगाह जाने वाले लोगों को कूड़े कचरे से होकर न गुजरना पड़े, इसके लिए गांव के युवाओं ने रविवार को हाथों में फावड़ा तथा झाड़ू उठा लिया। नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की।
विज्ञापन


गांव के प्रधान ईश्वर शरण यादव और मुस्लिम अंसारी, मकसूद आलम, जाकिर हुसैन, महेंद्र गौंड़, बरकतुल्लाह अंसारी, तस्लीम, सुनील कुमार, सिराजुद्दीन अंसारी, देवानंद, अर्जुन प्रसाद, शंकर प्रसाद, राजकिशोर ने बताया कि गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए कई बार संबंधित को मांग पत्र सौंपा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे गांव के लोगों में नाराजगी है। एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी की तैनाती के बारे में जानकारी नहीं है। शीघ्र ही सफाई नियुक्त कर साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed