{"_id":"5cf16f00bdec2207266882a8","slug":"155932651012-kushinagar-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की मां ने घर से अपहरण किए जाने की दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी की मां ने घर से अपहरण किए जाने की दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय एक किशोरी का दिनदहाड़े अपहरण की तहरीर शुक्रवार को उसकी मां ने थाने में दी। किशोरी की मां ने चार व्यक्तियों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीड़ित मां का आरोप है कि गांव के ही चार व्यक्ति बृहस्पतिवार को दोपहर में उसके घर आए थे। वे लोग उसकी 15 वर्षीय बेटी को घर से ही अपहरण कर ले गए। शुक्रवार को तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और तहरीर के आधार पर विजय, विनय, धर्मेंद्र और अशोक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।रामकोला थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि किशोरी की मां की तहरीर पर चार व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही किशोरी और अपहरणकर्ताओं को खोज लेंगे।