{"_id":"5c72df0bbdec223c5d7e4214","slug":"151551032075-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के खाते में पहुंची धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के खाते में पहुंची धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38600 किसानों के खाते में पहुंची पहली किस्त
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दो लाख चार हजार की हुई फीडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत जिले के 38600 किसानों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि दो-दो हजार रुपये भेज दी गई है। जबकि दो लाख चार हजार किसानों के खातों आदि की फीडिंग भी हो चुकी है। इस योजना का लाभ पाकर किसानों के चेहरे खिल गए।
जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पांच हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसानों को इस योजना का लाभ मिलना है। जिसमें किसानों के खाते में छह हजार रुपये केंद्र सरकार की तरफ से भेजे जाएंगे। इसके लिए जिले के दो लाख चार किसानों के नाम, पिता का नाम, ब्लॉक, तहसील, खसरा नंबर, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर फीड कर लिया गया। गोरखपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की। जिले के 38600 किसानों के खाते में पहली किस्त दो हजार रुपये की धनराशि भेज भी भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि शेष बचे किसानों को इस योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
किसानों ने जताई खुशी
लक्ष्मीगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत रविवार को किसानों के खाते में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंचने पर किसानों ने खुशी जताई है। क्षेत्र के लालाछपरा निवासी अजीत कुमार वर्मा, अमित कुमार वर्मा, बिहारी छपरा गांव निवासी मिथिलेश मिश्रा आदि किसानों ने प्रसन्नता जताते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है।