फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली

नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली

Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली
नारी गरिमा और यातायात जागरुकता रैली निकालतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर। अपराजिता अभियान के तहत सोमवार को पडरौना नगर में यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें आठ विद्यालयों की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व कोतवाल ने छात्राओं को नारी गरिमा अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई तो एएसपी नार्थ गौरव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के जरिए अमर उजाला के अपराजिता अभियान और यातायात जागरूकता के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल, वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल पडरौना, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मदर केयर स्कूल, शाकुंतल इंटर कॉलेज और हॉली फील्ड स्कूल रवींद्रनगर की छात्र-छात्राएं दोपहर एक बजे एकत्र हो गए। यहां सभी अध्यापिकाओं और छात्राओं ने अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शपथ पत्र भरा। कोतवाल विजय राज सिंह ने सबको नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने और उनके चेहरे पर मुस्कान के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए सतत सक्रिय रहने की शपथ दिलाई। एएसपी नार्थ गौरव बंसवाल ने कहा कि नारी जागरूकता पर अमर उजाला की मुहिम अनुकरणीय और समाज के प्रति हितकर है। पुलिस प्रशासन इसमें हर कदम पर साथ है। सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने कहा कि नारी हमारे समाज की धुरी है। वह मां, पत्नी, बहन और बेटी स्वरूप में परिवार को संभाल और संजोकर चलती है। अमर उजाला का नारी के मान-सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता को लेकर अपराजिता अभियान काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन

इसके बाद एएसपी नार्थ गौरव बंसवाल, सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राज सिंह तथा टीएसआई परमहंस ने यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली नगर के जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर कोतवाली रोड, रेलवे ढाला, सुभाष चौक होते हुए उदित नारायण पीजी कॉलेज के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षक पवन कुमार यदुवंशी, रितेश विश्वकर्मा, सिद्धांत जायसवाल, कार्तिकेय शर्मा, वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की स्नेहा पांडेय, चांदनी दीक्षित, आनंद मिश्र, अखिलेश बरनवाल, जूनियर हाईस्कूल पडरौना से पूजा, मुस्कान गुप्त, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज की बिंदू सिंह, ऐश्वर्या श्रीवास्तव, संध्या चतुर्वेदी, रेनू मिश्रा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रतिमा राय, अमृता यादव, मदर केयर स्कूल की सोनम, प्रीती, गुड़िया, प्रियांशु के अलावा नंदिता, प्रिया, पूजा, काजल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं को हक दिलाने में मददगार बनेगी अपराजिता मुहिम
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षक अमृता यादव ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से शुरू की गई अपराजिता मुहिम महिलाओं को उनका हक दिलाने में मददगार साबित होगी। इसके कार्यक्रमों से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिलेगी।
स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षक रेनू मिश्रा ने कहा कि आज के परिवेश में भी महिलाएं रूढ़िवादी परंपराओं से उबर नहीं पाई हैं। जिससे उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस अभियान से वह जागरूक होंगी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी पाठक ने कहा कि अमर उजाला के यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना सराहनीय पहल है। क्योंकि सड़क हादसे जीवनभर का दुख दे जाते हैं।

जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आफरीन फारूकी ने कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र और यातायात पुलिस की साझा जागरूकता रैली से यातायात नियमों की जानकारी लोगों को मिली। उनसे बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed