{"_id":"646a73774932f4bc3a055e05","slug":"15-gumaties-burnt-kushinagar-news-c-7-1-175895-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में सामान जले
Mon, 22 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 22 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
रोंवारी रेगुलर चौराहे पर आग लगने से जली दुकान व झोपड़ी।संवाद
मथौली और रामकोला क्षेत्र के रोंवारी चौराहे पर लगी आग
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली/मेंहदीगंज। मथौली नगर पंचायत के एक वार्ड स्थित एक झोपड़ी और रामकोला थाना क्षेत्र के रोंवारी रेगुलर चौराहे के पास 15 गुमटियों में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
नगर पंचायत मथौली के महाराणा प्रताप नगर निवासी कन्हैया यादव की झोपड़ी में शनिवार की रात अज्ञात कारण से आग लग गई। इससे उसमें रखा अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गया। गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि उस समय हवा नहीं चल रही थी, नहीं तो आस-पास के कई लोगों की झोपड़ी में आग पकड़ लेती। इसीतरह रामकोला थाना क्षेत्र के रोवांरी रेगुलर चौराहे पर शनिवार की रात अज्ञात कारण से 15 दुकानों में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन वे करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे, तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो गया था।
शनिवार की रात करीब 12 बजे इस रास्ते गुजर रहे लोगों ने आग लगने की सूचना बगल के दुकानदारों को दी। शोर सुनकर रोंवारी, मोतीपुर और बघपरना गांव के लोग चौराहे पर पहुंचे। तब तक आग विकराल रूप ले लिया था। इससे चौराहे पर झोपड़ी और गुमटी में खुल 15 दुकानें धू-धूकर जल रही थी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले गुलाब शर्मा और विद्यार्थी गुप्त की झोपड़ी में संचालित दुकान में आग लगी। धीरे-धीरे आग ने छोटेलाल के चाय की दुकान में पकड़ ली। इससे उसमें रखा रसोई गैस सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
इसके बाद चंद्रभान, हरेंद्र, राजेश, उपेंद्र, बृजेश,जत्री, सुग्रीव, मुद्रिका, असर्फी, नन्हे यादव, विश्वकर्मा व इसरायल आदि की गुमटी में आग पकड़ ली। जानकारी होने पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन उसमें रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया।