{"_id":"5c290589bdec2256e821ed0c","slug":"141546192265-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा ने अटल जी जयंती को सुशासन दिवस् के रूप में मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा ने अटल जी जयंती को सुशासन दिवस् के रूप में मनाई
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का किया आह्वान
सांसद आवास पर सुशासन दिवस का आयोजन हुआ
कसया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सांसद आवास पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रकाश डाला।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व जिला प्रभारी महिला मोर्चा ममता गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार मिलकर आमजन के लिए काम कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए सरकार में कई योजनाएं चलाई गई हैं। योजनाओं में महिला को मुखिया बनाया गया है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि अगर देश की आधी आबादी ठान ले, तो फिर मोदी को देश का पीएम व भाजपा को सत्ता में लाने से कोई नहीं रोक सकता है। देश को सशक्त बनाने में पूर्व प्रधानमंत्री का बड़ा योगदान है। उन्हीं के कार्यकाल में परमाणु का सफल परीक्षण किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके लेखन और भाषण से डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी भी काफी प्रभावित थे। क्षेत्रीय मंत्री रीतावली पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाकर ही आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए अभी से घर-घर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा की ओर से उनके लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताना होगा। इसके पूर्व डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय और संचालन महामंत्री सीता सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ फोरम की जिला संयोजक डॉ. सीमा गुप्ता, महामंत्री रुपम सिंह, रमावती चौबे, संतोषी तिवारी, लीलावती शुक्ला, साबिरा बेगम, वंदना ठाकुर, सुनीता सिंह गोंड, सुनीता पांडेय, संगीता पांडेय, किरन, प्रतिभा चौधरी, सावित्री जायसवाल, आरती जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
00000
गंगेश्वर त्रिपाठी