{"_id":"60f712298ebc3e79be17cea5","slug":"14-block-pramukh-s-has-taken-shapath-kushinagar-news-gkp40260691","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 ब्लॉक प्रमुख और 1501 बीडीसी सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
कुशीनगर। जनपद के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कुछ ब्लॉकों पर दिन के 11 बजे से तो कुछ पर दोपहर दो बजे से ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ दिलाई गई। कुल 14 ब्लॉक प्रमुख और 1501 बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। पडरौना ब्लॉक सहित कई स्थानों पर एसडीएम और कुछ जगह तहसीलदार शपथ दिलाए। इस दौरान कोविड गाइडलाइन और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
‘प्राथमिकता में होगा पडरौना के ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास’
पडरौना ब्लॉक में आशुतोष सिंह बहुगुणा व 165 बीडीसी सदस्यों ने ली शपथ
पडरौना। ब्लॉक सभागार में एसडीएम सदर कोमल यादव ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने 165 बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पडरौना जनपद मुख्यालय का ब्लॉक होने के कारण इसका समुचित विकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी। लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्र की सड़कों से लगायत सभी आवश्यक जरूरतों को पूरा कराया जाएगा।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सीओ सदर संदीप वर्मा, बीडीओ संदीप कुमार सिंह, पडरौना के कोतवाल अनुज कुमार सिंह, कुबेरस्थान थाने के एसओ उमेश कुमार, महिला थाने की एसओ त्रिलोत्मा त्रिपाठी भाजपा नेता मारकंडेय शाही, आरके मौर्या, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, देवदत्त सिंह, वाजिद अंसारी, पडरौना कोतवाल अनुज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद ब्लॉक की पहली बैठक भी हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास का खाका तैयार किया गया।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों का रहेगा सम्मान : एमएलसी
कसया। ब्लॉक में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने ब्लॉक प्रमुख रीना यादव को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रामअवध यादव ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों के सम्मान व विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। रीना यादव ने विषम परिस्थितियों में हुए प्रमुख चुनाव में सपा का परचम लहराया है। सभी सदस्यों को सम्मान दिया जाएगा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समान रखा जाएगा। समारोह को विजय यादव, कैसर जमाल टीटू, कस्तूरचंद जायसवाल, भागवत यादव, प्रभाकर जायसवाल, अमरजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य अलाउद्दीन अंसारी ने भी संबोधित किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सपा के कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र यादव व संचालन एडीओ पंचायत (समाज कल्याण) /प्रभारी बीडीओ विजय राय व बीएन कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अभय प्रताप कुंवर, मंटू यादव, मंदीप यादव, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अकबर अंसारी, अरविंद सिंह, अखिलेश पाठक, मनीष तिवारी, सोनू जायसवाल, अखिलेश पांडेय, सुधाकर राय सहित अन्य लोग मौजूूद थे।
सदर तहसीलदार ने दिलाई ब्लॉक प्रमुख को शपथ
जिले के प्रभारी मंत्री रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। प्रदेश सरकार के सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की मौजूदगी में मंगलवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सदर तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह ने ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ने कहा कि गांव देश की मजबूत नींव होता है। भाजपा सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था की देन है कि लड़कियां अब सड़क पर बेखौफ चल रही हैं। नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को गांव के विकास के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। इसके बाद बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न समूहों की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, नरेंद्र तिवारी, बीडीओ आनंद प्रकाश, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, प्रदीप जायसवाल, नरेंद्र तिवारी, लल्लन मिश्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
एसडीएम ने ब्लॉक प्रमुख को दिलाई शपथ
गांवों से खत्म कराया जाएगा भ्रष्टाचार : ब्लॉक प्रमुख
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सहित 120 सदस्यों को मंगलवार के दिन ब्लॉक सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ब्लॉक प्रमुख को एसडीएम देश दीपक सिंह ने शपथ दिलाई।
इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस उद्देश्य से इतने बड़े पद पर सदस्यों ने बैठाया है, उसका निर्वहन करते हुए गांवों में विकास कार्य कराया जाएगा। इसमें भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी।
पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के इस कर्ज को विकास कराकर चुकाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, संजय यादव, रणविजय सिंह उर्फ मोहन, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, रामेश्वर गोविंद राव, सुग्रीव प्रसाद, आशुतोष गोविंद राव, राहुल गोविंद राव, मंटू गोविंद राव, भगवंत कुशवाहा, एके बादल आदि मौजूद थे।
प्रदीप सिंह के अधूरे सपनों को पूरा कराया जाएगा: अतुल
मोतीचक ब्लॉक में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
मथौली बाजार। मोतीचक के ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह को हाटा के एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक साथ शपथ दिलाई। इस कार्रूक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति संतराज यादव भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप सिंह के अधूरे कार्यों को पूरा कराने में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह की पूरी मदद की जाएगी। संतराज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजनारायण सिंह और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मोतीचक रामक्यास सिंह ने किया। इस अवसर पर कप्तानगंज के ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, जयप्रकाश शाही, बैजनाथ यादव, संदीप सिंह, मनोज सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, संजय सिंह मुन्ना, बृजेश यादव, बृजेश उपाध्याय, मनोज सिंह, संजीव सिंह मोतीचक की बीडीओ सुप्रिया, एडीओ पंचायत अनवारुल हक आदि मौजूद थे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह और बीडीओ सुप्रिया की देखरेख में बैठक संपन्न हुई।
कार्यों से होती है जनप्रतिनिधि की पहचान: सांसद
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में हुआ शपथ ग्रहण
कोटवा बाजार। मंगलवार को एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख बिंदू देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सांसद और क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद थे।सांसद विजय दूबे ने कहा कि जनप्रतिनिधि छोटा हो बड़ा, उसकी पहचान उसकी अपने कार्यों से होती है। क्षेत्र का विकास इनकी जिम्मेदारी होती है।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में बताते हुए जिम्मेदारी पूर्वक कराने का सुझाव दिया।
इस कार्यक्रम को खड्डा के ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे, हियुवा के जिला प्रभारी डॉ. रामअधार राजभर, अजय गोविंद राव शिशु, प्रमुख प्रतिनधि शेषनाथ यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, एडीओ पंचायत नंदलाल सिंह, अच्छेलाल वर्मा, हरिकेश रौनियार, शैलेंद्र सिंह, टुन्ना पांडेय, पूर्व चेयरमैन घुघली राजेश सिंह, एपीओ राकेश मौर्या, बृजेश मिश्र, अंजनी शुक्ला, अजय दुबे, डॉ. शंभू गुप्ता, छोटेलाल पाल, विवेकानंद पांडेय, कमलेश पटेल, शांतिश शाही आदि मौजूद रहे।
इसके बाद नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक ब्लॉक प्रमुख बिंदू देवी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मनरेगा, राज्य वित्त, पंचम वित्त, स्वच्छता, पेयजल आदि के बारे में चर्चा कर प्रस्ताव बनाने पर विचार किया गया।
सुकरौली में तहसीलदार ने कराया शपथ ग्रहण
सुकरौली। मंगलवार को सुकरौली ब्लॉक परिसर में विधायक पवन केडिया की देखरेख में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान को तहसीलदार सुमित कुमार सिंह ने शपथ दिलाई गई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्य की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, महेंद्र पासवान, विवेक प्रताप सिंह उर्फ बंटी, सत्यकाम पांडेय, राजेश गुप्ता, सुभाष पांडेय, अंकित मद्घेशिया, रमेश जायसवाल, ध्रुवचंद जायसवाल, वरुण जायसवाल मौजूद थे।
ब्लॉक के सभी गांवों का होगा सर्वांगीण विकास :अनुराधा
तमकुहीराज। मंगलवार को तमकुही ब्लॉक सभागार में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख एवं बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। यूपी एग्रो के अध्यक्ष जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा की उपस्थिति में एसडीएम एआर फारुकी ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं गणमान्य के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होने सभी को भरोसा दिलाया कि उनकी ओर से क्षेत्र के विकास की मुहिम चलती आ रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, बीडीओ गोपाल शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय राय, वशिष्ठ राय उर्फ गुड्डू राय, सुधा राय, केशव पांडेय, ओसियर सिंह, जेके सिंह, अनुप राय, शिवजी राय, सुभाष महंथ, कृष्णा कुशवाहा, शिवशंकर पांडेय, सत्य प्रकाश मिश्र, रूदल अली, दीपक सिंह, संजय राय, बैजनाथ मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। इसके बाद ब्लॉक सभागार में ही प्रमुख अनुराधा राय ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों से औपाचारिक परिचय प्राप्त करने के बाद क्षेत्र पंचायत की ओर से अभूतपूर्व विकास कराने का भरोसा दिलाया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई फाजिलनगर की प्रमुख को शपथ
फाजिलनगर। क्षेत्र पंचायत फाजिलनगर के सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक के चेयरमैन संतराज यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से संभालें। विशिष्ठ अतिथि मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो को धरातल पर उतारकर आम लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, राजा जायसवाल, दिवाकर मणि, अजय राय, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, प्रेमचंद जायसवाल, पंकज कसौधन, अवधेश सिंह, दुर्गेश राय, सतेंद्र मिश्र, विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, मनीष तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन विजय मिश्रा ने किया।
एसडीएम ने दिलाई ब्लॉक प्रमुख को शपथ
खड्डा। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एसडीएम अरविंद कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सांसद विजय दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शशांक दूबे ने विकास के मामले में खड्डा को प्रदेश में अग्रणी बनाने का संकल्प जताया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खड्डा विकास खंड परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे एसडीएम अरविंद कुमार ने पहले शशांक दूबे को खड्डा के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद शशांक दूबेस्त्रत्त् ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शशांक दूबे ने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सम्मान की हमेशा रक्षा की जाएगी।
सांसद ने कहा कि आप सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। गरीब, नि:सहाय, वंचितों को सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का लाभ दिलाकर अपना दायित्व निभाएं। इस दौरान डॉ. निलेश मिश्रा, रंजना दूबे, सीता सिंह, विनोद भारती, विवेकानंद पांडेय, मनोज जायसवाल, चंद्रप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र राव, आदि मौजूद थे।
ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने ली शपथ
कप्तानगंज। कस्बे के एक मैरेज हाल में ब्लॉक प्रमुख और बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह भी मौजूद थे।
एसडीएम देशदीपक सिंह ने ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। निर्विरोध चुने गए विशाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीर्ण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा और संचालन संतोष मद्धेशिया ने किया। इस मौके पर बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, एडीओ सुभाष पटेल, जयप्रकाश उपाध्याय, डॉ. शेषमणि गौंड़, दिनेश सिंह, अशोक पांडेय, रुद्रप्रताप सिंह, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, मनोज सिंह, राम गोपाल गुप्त, विनोद गोविंद राव, रविंद्र प्रसाद, विनोद खेतान, बैजनाथ गुप्ता, विजय कन्नौजिया, हरेराम गुप्ता, सुषमा शर्मा, रामप्रताप सिंह, हरिश्चंद्र अग्रहरी, रमेश अग्रहरी, संतोष जयसवाल, आनंद रौनियार, रानू अग्रहरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
ब्लॉक प्रमुख रमावती ने ली शपथ
दुदही। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता ने ब्लॉक प्रमुखरमावती देवी को शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को शपथ दिलाई।
बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्वाचित प्रमुख रमावती देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य के मान सम्मान की रक्षा करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति संवेदनशील रहेंगी। इस मौके पर भाजपा नेता विजय राय, र्ब्लाक प्रमुखपति लल्लन गोंड, भाजपा नेता गिरिजेश जायसवाल, बीडीओ संदीप सिंह, राधेश्याम यादव, राधेश्याम पांडेय, प्रेमचंद कुशवाहा, प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।