फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शहरी आवासीय योजना

शहरी आवासीय योजना

Sun, 24 Feb 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहरी आवासीय योजना
प्रधानमंत्री शहरी आवास की सौंपी गई चाबी
विज्ञापन

पडरौना। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिले के सातों निकायों में पूर्ण हुए 594 आवासों के लाभार्थियों को चाबी दी गई। नगर पालिका पडरौना में 689, कुशीनगर में 2292, हाटा में 1667, नगर पंचायत कप्तानगंज में 524, खड्डा में 498, सेवरही में 500 और नगर पंचायत रामकोला में 1450 लाभार्थियों का चयन किया गया था। जांच में 1643 लाभार्थी अपात्र पाए गए।
परियोजना अधिकारी (डूडा) अखिलेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पडरौना में 95, कुशीनगर में 40, हाटा में 180, खड्डा में 34, कप्तानगंज में 95, रामकोला में 110 और सेवरही में 40 आवास पूर्ण करा कर लाभार्थियों को आवास की चाबी दे दी गई। आवास पूर्ण हुए 395 लाभार्थियों को तृतीय किस्त भी जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस योजना में सबको समान रुप से लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसमें पात्र लाभार्थियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सपा कार्यालय परिसर में रविवार को पडरौना विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सफलता पाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से कार्य करना होगा। इसके लिए सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना चाहिए। इसमें जरुरत पड़े तो लापरवाह पदाधिकारियों की छटनी समय से पहले कर लेनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता रुपेंद्र कुमार यादव ने किया।
इस दौरान जिले नामित प्रभारी उग्रसेन यादव, डॉक्टर शुभम यादव, विनय सिंह पटेल, चंद्रशेखर तिवारी, आशिक अली, छोटेलाल, उपेंद्र चौहान, दीपक कुमार, संदीप कुमार, प्रियांशु यादव, लवकुश यादव, रविंद्र कुमार, दिनेश यादव, महमूद अंसारी, बलवंत यादव, बजरंगी यादव, सुरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, सुमंत यादव आदि मौजूद रहे।

%मार गिराए जाओगे ऐ जुल्मी पाकिस्तान%
- कवियों की रचनाओं को सुन मुग्ध हुए श्रोता
अमर उजाला ब्यूरो
जौरा बाजार।
फाजिलनगर क्षेत्र के धरम टोला शिवमंदिर के परिसर में रविवार को प्रखर साहित्य संगम की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पुलवामा आतंकी में शहीद जवानों को श्रद्घांजलि दी।

गोष्ठी की शुरुआत मंगल प्रसाद ने वाणी वंदना से की। कन्हैया लाल ने %आए इस धरा पर मेहमान की तरह, हंगामा क्यूं बरपा यहां शैतान की तरह% सुनाया। बनारसी दास ने %बहुत हुआ इजहार-ए मोहब्बत अब हथियार उठाओ, उठो हिंद के वीर जवानों अपनी शक्ति दिखाओं% सुनाकर जोश भरा। रामचंद्र गुप्त ने %मोदी ने कर दिया अब खुल्लम-खुल्ला एलान, मार गिराए जाओगे ऐ जुल्मी पाकिस्तान% सुनाया। गोष्ठी में कवि नथुनी राव, नंदलाल विद्रोही ने भी अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया। अध्यक्षता नागेंद्र पांडेय व संचालन कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने की। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, हरिहर सिंह, रामानंद यादव, रामदरश शर्मा, सूरज बारी, उपकार कुशवाहा, रामजीत प्रजापति, उमापति प्रजापति, शंभू मिश्र, पंकज तिवारी, चंद्रिका उपाध्याय, रामदेव कुशवाहा, अरविंद, संजय, कमलेश, राजू, अवधेश आदि मौजूद रहे।
000000
गंगेश्वर त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed