Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   131 colleges have raised objections, resolution will be done on 12

Kushinagar News: 131 कॉलेजों ने की आपत्ति, 12 को होगा निस्तारण

Tue, 09 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 09 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
131 colleges have raised objections, resolution will be done on 12
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में 12 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों से संबंधित ऑनलाइन आपत्तियों के निराकरण के लिए बैठक होगी। इसमें माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से परीक्षा केंद्रों की तरफ से की गई आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन रूप से चयनित 143 परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर जारी गई थी।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि के भीतर जिले के 131 कॉलेजों की तरफ से आपत्तियां दर्ज कराई गई है। इसमें सर्वाधिक आपत्तियां केंद्र बनवाने के आवेदनकर्ता ने कहा कि उनके विद्यालय में पिछले वर्ष भी केंद्र रहा है। इस वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाए जाए। इसके अलावा मिली आपत्तियों में परीक्षा केंद्र दूर होने और बने परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या होने की आपत्ति की गई है। बोर्ड की बेवसाइट पर प्राप्त इन सभी आपत्तियों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्राप्त सभी आपत्तियों का नियमानुसार निस्तारण कर परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed