फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13-year-old teenager injured in attack with a sharp weapon

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र की घटना

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
13-year-old teenager injured in attack with a sharp weapon
फोटो है।
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज किया रेफर, आरोपी हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्नहा मिश्र में गांव में रविवार की शाम एक बुजुर्ग ने एक 13 वर्षीय एक किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे किशोर के गला तथा कान पर गंभीर चोट लगने से बेहोश होकर गिर गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर आरोपी को भी हिरासत में लेकर घटना के कारण पता लगाने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि पुर्नहा मिश्र निवासी सत्तार अंसारी का 13 वर्षीय बेटा नेसार गांव के पास सरेह में बकरी चराने गया था। इसी बीच नेसार के पट्टीदारी का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उससे गन्ना छीलने के लिए कहा। आरोप है कि जब वह गन्ना छीलने लगा तो पट्टीदारी का व्यक्ति ने नेसार पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से घायल नेसार वहां से चिल्लाते हुए भागा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर गया। लड़के की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग जुट गए, तब तक आरोपी लोगों को आते देख फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजन लड़के को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना का असली कारण पता नहीं चल सका। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले ली है और धारदार हथियार बरामद कर कारण जानने में जुटी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जटहां बाजार थाने के एसओ नंदा प्रसाद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed