फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 family members isolated of corona positive found in baharaich

बहराइच में कोरोना पॉजिटिव मिले जिले के युवक के परिजन हुए क्वारंटीन

Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
13 family members isolated of corona positive found in baharaich
पगार छपरा गांव में एक ही परिवार के दस लोगों को एंबुलेंस से क्वारंटीन सेंटर भेजती पुलिस और स्वास्थ - फोटो : KUSHINAGAR
बहराइच में कोरोना पॉजिटिव मिले जिले के युवक के परिजन हुए क्वारंटीन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज/रामकोला (कुशीनगर)। बहराइच जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के पैतृक गांव रामकोला थाना क्षेत्र के पगार छपरा में रह रहे परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया। बृहस्पतिवार दोपहर बाद इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद एहतियातन परिवार के 10 सदस्यों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। शाम को अपनी बहन के यहां टेकुआटार के भवानी टोला गई उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी आइसोलेशन वर्ड में भती करा दिया गया। इस प्रकार उसके परिवार 13 सदस्य क्वारंटीन कर दिए गए हैं।
यहां का 42 वर्षीय व्यक्ति बहराइच में मजार पर रहता है। बृहस्पतिवार सुबह जांच में यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहां से सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम पगार छपरा गांव पहुंची और परिजनों की जांच की गई। घर के मुखियाने बताया कि उनका बेटा सात माह से घर नहीं आया है। सुबह 10 बजे बहराइच से डाक्टर ने फोन कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉ. शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि परिजनों के अलावा अगल-बगल के घरवालों की भी जांच की गई। सभी स्वस्थ हैं, फिर भी एहतियातन परिवार के 10 लोगों को सपहा सीएचसी के क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से भेजी गई 43 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
पडरौना। बीते 24 घंटे में जिला अस्पताल से जिन 45 लोगों की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कालेज भेजा गया था, उनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। जिले में अब तक 156 लोगों की जांच हो चुकी है और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले में अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed