{"_id":"60e5ed478ebc3ebf002fad60","slug":"11564-people-has-vaccinated-kushinagar-news-gkp4010273147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 11,564 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण का आयोजन हुआ। बुधवार शाम तक 50 स्थानों पर कुल 11564 लोगों ने बढ़चढ़कर टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 18 साल से अधिक उम्र के 4394 लोगों को पहला व 1134 को दूसरा टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 309 लोगों को पहला व 706 को दूसरा टीका लगाया गया। क्लस्टर एप्रोच के तहत 18 साल से अधिक उम्र वाले 4071 लोगों को पहला एवं 171 को दूसरा टीका लगाया गया। इसी तरह 45 साल से अधिक उम्र के 482 लोगों को पहला तथा 100 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया। इस दिन 9391 लोगों को पहला व 2173 सहित कुल 11564 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही क्षेत्र के सिंदुरिया बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। यहां भीड़ इतनी थी कि पुलिस को बुलाना पड़ा। 100 लोगों को टीका लगा, जबकि लगभग 400 टीका के अभाव में लोग वापस चले गए। इस दौरान सावित्री, रंजना देवी, चानमती शर्मा, उषा देवी, सिंधु देवी, आनंद जायसवाल, प्रभु यादव, ग्राम प्रधान जहीर हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।