फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Thu, 31 Jan 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सीएमओ कार्यालय परिसर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। दो मिनट मौन रख कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी गई।
सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन गरीबों और मजलूमों की सेवा में बीता। कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए उन्होंने आश्रम खोला था। उनके इस कार्य को देश कभी भुला नही सकता। इसके बाद स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की और कहा कि किसी भी व्यक्ति को चमड़ी पर दाग, चकत्ता या नसों में झुनझुनाहट हो तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करा लें। यहां उनका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. बीके वर्मा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सुदर्शन सोनकर, डॉ. ताहीर अली, शैलेंद्र मिश्रा, निशीकांत, सुनील श्रीवास्तव, रमाशंकर सिंह, दिग्विजय कुमार तिवारी, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार आरपी शाही मेमोरियल लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कुल, अंबिका नवोदय स्कुल, स्टार पब्लिक स्कूल, एमआईएम पब्लिक स्कूल, स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल, आनंदीदेवी पब्लिक स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन, मदरसा दारुल इशायत, दयानंद सरस्वती स्कुल, सनराइज पब्लिक स्कूल, एनडीए पब्लिक स्कूल आदि विद्यालयों में महात्मा गांधी की 72 वी प्रार्थना सभा आयोजित कर पुण्यतिथि मनाई गई।
इस दौरान प्रहलाद केशरी, रमाकांत मिश्र, रणवीर प्रताप शाही, रजनीश तिवारी, राजकुमार वर्मा, विकास मिश्र, प्रदीप सिंह, राजू कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष पाठक, ईश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
निधन पर शोक जताया
कप्तानगंज। कस्बा निवासी त्रियोगी नारायण उपाध्याय की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बुधवार को क्षेत्र के रामजानकी घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके बड़े पुत्र राजेश कुमार उपाध्याय ने उन्हे मुखग्नि दी। उनके निधन पर पूर्व विधायक शंभू चौधरी, राधेश्याम पासवान, विजय खेतान, मान सिंह, विरेंद्र सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, नर्वदेश्वर तिवारी आदि ने शोक जताया।

बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया
सुकरौली। नेहरू इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विद्यालय के बच्चों को बापू के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का योगदान सर्वोपरि रहा। वह सभी समस्याओं का हल अहिंसा के रास्ते पर चलकर निकालना चाहते थे। वह अंतिम सांस तक देश का भला चाहते रहे।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार दूबे, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. त्रिगुणानंद मणि, डॉ. सुधाकर तिवारी, रामनरेश राव, अवधेश पांडेय, प्रहलाद कुमार गुप्ता, अरविंद तिवारी, मनोज शाही, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार दूबे, लक्ष्मी भारती, लक्ष्मी मिश्र, गजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुष्ठ रोगियों को किया जागरूक, दिया गया अंग वस्त्र
सुकरौली। महात्मा गांधी का शहीद दिवस बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली में कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें कुष्ठ रोग से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष गुप्ता ने कुष्ठ रोगियों से समान व्यवहार करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह का सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता है। ऐसे रोगियों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी जाती है।

इस दौरान अस्पताल में आए 12 कुष्ठ रोगियों को दवा देने के साथ ही अंग वस्र भी दिया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर धर्मेंद्र तिवारी, डॉक्टर स्वप्निल श्रीवास्तव, डॉक्टर संदीप सिंह, योगेंद्र मल्ल, नंदपाल सिंह, ओमप्रकाश, आशुतोष सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed