फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विशुनपुरा क्षेत्र के जड़हा गांव के बरवा टोला में पीड़ित हैं लोग

विशुनपुरा क्षेत्र के जड़हा गांव के बरवा टोला में पीड़ित हैं लोग

Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र के जड़हा गांव के बरवा टोला में पीड़ित हैं लोग
जड़हा गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप
विज्ञापन

पंद्रह लोग चपेट में, गांव के लोग भयभीत
नेबुआ रायगंज। विशुनपुरा क्षेत्र के जड़हा गांव के बरवा टोला में 15 लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। इनमें कई लोगों का इलाज गांव के चौराहे पर हो रहा है। पीड़ितों में बच्चों की संख्या अधिक है। पिछले एक सप्ताह से फैली इस बीमारी को लेकर गांव के लोग भयभीत हैं।
जड़हां गांव के बरवा टोला में समीर (4), अब्रे आलम (7), गुफरान (5), कैसरजहां (16), रोशनजहां (12), अमीरा खातून (15), इसरार (4), नूरजहां (17), सोहेल (7), सब्बो खातून (17), अनिया (5), अरमान (8), अशफाक (5), नरगिस (28), सुहेल (11) चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। इनका इलाज गांव के चौराहे पर स्थित दवा की दुकानों से चल रहा है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि मासूम बच्चों की हालत देखकर परिवार के लोग चिंतित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई तत्परता नहीं दिख रही है। लोगों का कहना है कि गांव में जगह जगह गंदगी पसरी हुई है, नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है, जिससे लोगों को बीमारियों के फैलने का डर अब भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. हरिचरण सिंह ने बताया कि उस गांव में स्वास्थ्य टीम तत्काल भेजकर बच्चों का उपचार कराया जाएगा। उन्हें हर तरह की चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed