{"_id":"5bedb37dbdec225e69658e94","slug":"11542304637-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर महोत्सव कार्यक्रम-201","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर महोत्सव कार्यक्रम-201
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर मंडल के कार्यकर्ता हुए मायूस
शोभित कुमार पांडेय
पडरौना। कुशीनगर महोत्सव में डिप्टी सीएम डॉक्टर दिनेश शर्मा के संबोधन को सुनने के लिए गोरखपुर मंडल के जिलों से कार्यकर्ता पथिक निवास पर जुटे थे। जब उन्हें पॉयलट के बीमार होने से डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना मिली तो सभी निराश हो गए।
कुशीनगर महोत्सव में महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और सूर्य मंदिर तुर्कपट्टी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बुधवार को डिप्टी सीएम को आना था। इस दौरान उन्हें माध्यमिक उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और भाजपा जिलाध्यक्ष से वार्ता भी करनी थी। भाजपा के जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पॉयलट के बीमार हो जाने और तत्काल दूसरे पॉयलट की व्यवस्था नहीं होने से डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। यह सुनकर कुशीनगर, देवरिया और गोरखपुर के तमाम कार्यकर्ता निराश हो गए।
कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सांसद राजेश पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर संगम मिश्रा, जिलाध्यक्ष जेपी शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार आदि नेता पहुंचे हुए थे। बाद में बुद्ध पीजी कॉलेज में पौधरोपण व राज्यस्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय स्वामी प्रसाद मौर्य और राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्राप्त किया। डिप्टी सीएम की सुरक्षा के मद्देनजर पांच एसडीएम, दो सीओ, छह थानों की पुलिस भी जुटी हुई थी।