{"_id":"5c27b4b8bdec2256be1ee4f4","slug":"111546106040-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को हराकर फाजिलनगर बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को हराकर फाजिलनगर बना विजेता
Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ट्राफी और बाइक देते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर(कुशीनगर)। पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 14वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को फाजिलनगर ने हरियाणा को 89 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाजिलनगर के आलराउंडर खिलाड़ी विपिनचंद्रा को मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 60 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी दी गई।
फाजिलनगर के कप्तान जमशेद आलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 32.5 ओवर में 229 रनों का स्कोर खड़ा किया। रवि सिंह ने 41 रन, अमर चौधरी ने 38 रन, राहुल यादव ने 29 रन का योगदान दिया। हरियाणा टीम के अंकुश नागर व जितेश ने दो-दो विकेट चटकाए। नेहूल सिंह, रवि, शरद कुमार, राहुल सिंह व नावेद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब उतरी हरियाणा की टीम 22वें ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान अजय दहिया ने 33 रन, राहुल सिंह ने 29 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। फाजिलनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए जमशेद आलम व अटल बिहारी राय ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। जबकि विपिनचंद्रा ने दो, अयान चौधरी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विजेता टीम को एयर कमोडोर वीरचक्र प्राप्त अनिल कुमार सिन्हा ने एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान किया। जूनियर चयन कमेटी यूपीसीए के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता व हॉकी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने उप विजेता टीम को 60 हजार रुपये का नकद व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। हीरो मोटर्स के अजय गुप्ता व कंचन गुप्ता ने विपिनचंद्रा को मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार बाइक देकर पुरस्कृत किया। बेस्ट बॉलर अटल बिहारी राय व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रियांशु श्रीवास्तव को दिया गया।
अंपायर यूपीसीए के विजय शर्मा व संतोष सिंह रहे। स्कोरिंग बीसीसीआई पैनल के एसके सिंह ने की। जबकि कमेंट्री गुड्डु पांडेय व मोहम्मद आलम ने किया। इस दौरान आरटीओ अजय त्रिपाठी, टीएन राय, अभय त्रिपाठी, शत्रुमर्दन प्रताप शाही, शुभम त्रिपाठी, जितेंद्र प्रताप राव, विनीत कुमार बंटी, राजन शुक्ला, आजाद अंसारी, पशुपतिनाथ जायसवाल, प्रभुनाथ शुक्ला, डॉ. रामानुज पांडेय, सत्येंद्र सिंह, गुड्डु चौहान, प्रफुल्ल राय, दिनेश सिंह, उदयभान सिंह, रंजीत सिंह, मोनू इराकी, प्रदीप सिंह, राजन शाही, कुंवर शाही, गोविंद यादव, गुड्डु सिंह, पिंटू राव, अप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।