फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 year old girl raped and murdered

Kushinagar News: 11 साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या

Sat, 09 Dec 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
11 year old girl raped and murdered
- पिता ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन




- तरयासुजान थाना क्षेत्र की निवासी थी बालिका

संवाद न्यूज एजेंसी

कुशीनगर/तरयासुजान। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को 11 साल की एक बालिका से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालिका का छोटा भाई खेत की तरफ गया तो बहन की हालत देखकर घरवालों को बताया। इसकी जानकारी होने पर एसपी और एएसपी भी मातहतों के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां तीन डॉक्टरों ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया।



पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज किया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बालिका चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसका नौ साल का एक छोटा भाई भी है। शुक्रवार को उसके पड़ोस में तिलक था। परिवार के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। बालिका के पिता बढ़ई का काम करते हैं। वह भी पड़ोसी के घर गए थे।
विज्ञापन


घरवालों के मुताबिक उनके वहां शौचालय नहीं है। बेटी शौच के लिए घर से थोड़ी दूर पर अपने ही गन्ने के खेत में गई थी। काफी देर तक वह नहीं आई तो उसकी मां ने नौ साल के बेटे को भेजा। वह गया तो गन्ने के खेत में बालिका पड़ी हुई थी। उसने मां को आकर यह बात बताई। उसके बाद लोग पहुंचे तो बालिका वहां मृत पड़ी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। हाथ और कंधे पर दांत से काटने के निशान बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसकी सूचना पिता ने पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई। एएसपी रितेश सिंह और एसपी धवल जायसवाल भी पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां वीडियोग्राफी की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने बालिका का पोस्टमार्टम किया।


एसपी ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म एवं हत्या का केस दर्ज किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed