{"_id":"6a4975821bce07dda50d020e","slug":"11-inspectors-work-area-changed-challenge-of-border-outpost-in-charges-increased-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163075-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 11 दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला, बाॅर्डर के चौकी इंचार्जों की बढ़ी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 11 दरोगा का कार्यक्षेत्र बदला, बाॅर्डर के चौकी इंचार्जों की बढ़ी चुनौती
Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 11 दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस लाइंस में तैनात दो दरोगा को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। यह तैनाती पडरौना कोतवाली के सिधुआं, तरयासुजान थाना क्षेत्र के तिनफेड़िया, बहादुरपुर खड्डा के सालिकपुर चौकी प्रभारियों के लिए चुनौती होगी। सिधुआं चौकी के अंतर्गत पशु तस्करों का गांव बसहिया उर्फ बनबीरपुर से होने वाली गतिविधियों पर रोक लगानी होगी।
एसपी केशव कुमार मिश्रा ने बताया कि पडरौना कोतवाली में तैनात दरोगा चंदन कुमार सिंह को सिधुआं चौकी इचार्ज, अमित कुमार सिंह को मंसाछापर जटहां बाजार चौकी इंचार्ज, तुर्कपट्टी थाने पर तैनात राहुल को मधुरिया चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से विवेक पांडेय को कप्तानगंज के बरवापट्टी का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। पडरौना कोतवाली में तैनात विवेक अवस्थी को तरायासुजान के तिनफेड़िया चौकी इंचार्ज व रविंद्रनगर धूस थाने पर तैनात शशांक राय को बहादुरपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। खड्डा थाने पर तैनात रोहित कुमार सिंह को सालिकपुर चौकी इंचार्ज, शेख अहमद को शिवपुर चौकी इंचार्ज बनाया गया है। सर्वेश कुमार को पुलिस लाइंस से कोतवाली पडरौना भेजा गया है। शशांक शेखर राय को तरयासुजान थाने से खड्डा थाने पर, राहुल सिंह को हाटा कोतवाली से पडरौना कोतवाली में तैनात किया गया है। अवैध मोरंग बालू ट्रकोंं की एंट्री पर रोक नहीं लगाने पर तिनफेड़िया और बहादुरपुर के चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था।