{"_id":"5b9d49a0867a557fe732b7d6","slug":"101537034656-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर जलने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही/तमकुहीरोड। गोला बाजार के आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में ट्रांसफार्मर लगते ही जल गया। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की। कस्बे के उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से बार-बार जल जा रहा है। एक महीने से लोग अंधेरे में रात गुजार रहे थे।
बिजली के अभाव में लोगों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार की शाम बिजली विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन कुछ ही घंटे बाद जल गया। इससे नाराज उपभोक्ता शनिवार को बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम है।
इस पर लोड अधिक होने के की वजह से बार-बार जल जा रहा है, जब तक इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई जाती, तक तक इस तरह की समस्या होती रहेगी। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के एक्सईएन ने मोबाइल पर दो दिन के भीतर कार्रवाई कर ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान राजेश गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, रामशंकर जायसवाल, चंद्रिका कुशवाहा, छेदी मद्धेशिया, चंदन वर्मा, मुन्ना बरनवाल, कुलदीप मद्देशिया, गीतेश मद्धेशिया, विद्याधर मद्धेशिया, फैसल खान, मनोज शर्मा, अभिषेक गांधी, विनोद रैनियार, चीकू, बबलू, नियाज आदि मौजूद रहे।
तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र के तरयासुंदर गांव में लगा ट्रांसफार्मर एक ही महीने में तीन बार जल चुका है। इसके चलते उपभोक्ता अंधेरे में रहने को विवश है। कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग भी की गई, लेकिन विभागीय अफसरों का इस समस्या की ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तरयासुंदर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इस ट्रांसफार्मर से 25 लोगों को कनेक्शन दिया गया है। इन उपभक्ताओं की परेशानी यह है कि हर 10-12 दिन में गांव में लगा ट्रांसफार्मर जल जाता है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पिछले एक माह में यह ट्रांसफार्मर तीन बार जल चुका है।
अब तक जले हुए ट्रांसफार्मर को जिम्मेदारों ने बदलवाया भी नहीं है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। लोगों का कहना है कि वह बार-बार विभाग से इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उसी ट्रांसफार्मर को रिपेयर करके लगा दिया जाता है। जिससे यह समस्या जस की तस बनी हुई है।
गांव के वकील अंसारी, छोटन प्रसाद, सलीम, सुनील मांझी, मंजूर, रामाज्ञा प्रसाद, नूर आलम, आफताब आदि ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है। तरयासुजान के जेई यशवंत सिंह कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने की जानकारी मिली है, जल्द इसे बदल दिया जाएगा। क्षमता वृद्घि के डिमांड भी भेजा गया है।