फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   diarrhoea out break

डायरिया से ससुर की मौत, बहू समेत सात पीड़ित

Sat, 15 Sep 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
diarrhoea out break
डायरिया के मरीज अस्पताल में भर्ती
दुदही। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकिलपट्टी के पांडेय पट्टी में गुरुवार की रात डायरिया की चपेट में आने से ससुर की मौत हो गई, वहीं बहू समेत सात लोग पीड़ित हैं। पीड़ितों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दुदही क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर डायरिया से छह लोगों की हुई मौत से हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी गांव में कैंप लगा कर 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन


कोकिल पट्टी गांव के गोविंद पट्टी निवासी सुनील की पत्नी चांदनी (27) और उसकी बहन किरन (20) गुरुवार की सुबह डायरिया की चपेट में आ गई। दोनों को सीएचसी दुदही में भर्ती कराया गया। सुनील के पिता 45 वर्षीय लल्लन ठाकुर मरीजों की देखभाल में लगे थे। शाम करीब पांच बजे घर पहुंचे। उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त होने लगी।
विज्ञापन


उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल पडरौना में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफ़र कर दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वही पड़ोसी रूबी (20), छाया (26), सत्यम (02), चंदर (70) भी डायरिया की चपेट आ गए। लोगो ने इन पीड़ितों में कुछ को जिला अस्पताल तो कुछ लोगों को कसया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में बीमारी फैलने की खबर भाजपा नेता रवींद्र शुक्ल ने डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर गांव पहुंच गए। गांव में छिड़काव कराया और कैंप लगाया। जांच में 60 लोग बुखार और खांसी से पीड़ित मिले। उनको दवा दी गई। बता दें कि रकबा दुलमा पट्टी में सोमवार को एक ही परिवार की मां, बेटी-बेटा की तो जंगल सिसवा में मां-बेटे की डायरिया से मौत हो चुकी है।

एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक से पत्नी को ले गए जिला अस्पताल
दुदही। सीएचसी चिकित्सकों ने गुरुवार को डायरिया से पीड़ित चांदनी की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफ़र कर दिया, लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। सुनील ने बताया कि मजबूरन पत्नी को बाइक से जिला अस्पताल ले गए, तभी पिता की मौत की सूचना मिली।


प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ एके पांडेय ने बताया कि बासी खाना, दूषित पानी, गांव में गंदगी एवं मौसम में बदलाव डायरिया फैलने की मुख्य वजह है। इससे बचने के लिए लोग उबला पानी का सेवन करें, बासी भोजन नहीं करें, घर के पास गंदगी नहीं फैलने दें और बुखार आने पर पैरासिटामोल टेबलेट का का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed