{"_id":"ca4ab968-b10b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"kunda-kand-was-beaten-co-after-unconscious","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांड: बेहोश होने के बाद भी सीओ को पीटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा कांड: बेहोश होने के बाद भी सीओ को पीटा था
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा कांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हमलावरों ने पहले सीओ जियाउल हक को लाठियां मारीं और फिर धक्का देकर गिरा दिया था।
विज्ञापन
जब-जब सीओ ने उठने की कोशिश की उनके पैरों पर लाठी-डंडों की बौछार कर दी गई थी। इतना ही नहीं बेहोश होने के बाद तक हमलावर पिटाई करते रहे।
हत्या के आरोप में रिमांड पर लिए गए प्रधान नन्हें के भाई व अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है।
सीबीआई ने सभी हत्यारोपियों से अलग-अलग पूछताछ की है।
आरोपियों ने सीबीआई को बताया कि नन्हे और सुरेश की मौत के बाद मौके पर पुलिसकर्मियों को खड़ा देखकर लोग गुस्से से भर उठे थे।
पुलिस ने पिछली कई घटनाओं में उन लोगों की एक न सुनी थी और राजा भैया के इशारे पर ही काम किया था। उस समय भी सीओ नन्हे की लाश को जबरन पोस्टमार्टम गृह भिजवाने के लिए दबाव बना रहे थे। इस पर आवेश में आकर उन लोगों ने सीओ पर हमला कर दिया था।