फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kunda dsp murder case

पता चला, किसने किया था डीएसपी हक पर जानलेवा हमला

Mon, 06 May 2013 01:16 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
kunda dsp murder case

डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड में सीबीआई के सामने एक नया नाम आया है।

विज्ञापन


यह डीएसपी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का मौसेरा भाई और उम्र में उससे भी कुछ महीने छोटा है।

सीबीआई को यह जानकारी मिली है कि इसी मौसेरे भाई ने ही डीएसपी के सिर पर हॉकी स्टिक से वार किया था, जिससे डीएसपी बेहोश हो गए थे।

सीबीआई ने जिसे कुछ दिनों पहले डीएसपी के मुख्य हत्यारोपी के तौर पर गिरफ्तार किया था, अदालत ने उसे नाबालिग मानते हुए मामला किशोर न्याय बोर्ड के हवाले कर दिया है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार जियाउल हक पर उस समय हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला किया गया था जब प्रधान नन्हे यादव के भाई सुरेश की सीओ से छीना-झपटी के दौरान उसकी (सुरेश) ही बंदूक से चली गोली से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सीबीआई के अनुसार पिता सुरेश को गोली लगी तो उसके बेटे ने हाकी स्टिक से हक पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसके बाद डीएसपी बेहोश हो गए थे। उसके बाद उन्हें गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ डीएसपी हत्याकांड सीबीआई तब से अब तक किशोर न्याय बोर्ड के सामने ऐसे साक्ष्य रखती जा रही है जिससे मुख्य हत्यारोपी के बालिग होने की बात प्रमाणित तो होती है पर इसके बाद भी सीबीआई के पक्ष में फैसला नहीं आ सका है।

इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि हाईस्कूल के सर्टीफिकेट में मुख्य आरोपी की जो उम्र दर्ज है, उससे वह नाबालिग साबित हो रहा है।

अब जब तक किशोर न्याय बोर्ड मुख्य हत्यारोपी के बालिग होने की बात नहीं कह देता तब तक सीबीआई उसे रिमांड पर लेने की कवायद भी शुरू नहीं कर सकती।

यही कारण है कि सीबीआई सुरेश के बेटे को गिरफ्तार करने में बच रही है। अगर सीबीआई उसे गिरफ्तार करती है तो अदालत से उसे तत्काल राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed