{"_id":"a7c11d54-e80d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"killed-husband-in-front-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के सामने टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर ले गए हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के सामने टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भर ले गए हत्यारे
खीरी/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के खीरी में ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव मांझा सुमाली में रिटायर्ड शिक्षक का सिर कलम कर मार दिया गया। हमलावरों ने इससे पहले उनकी बूढ़ी पत्नी को बांध दिया था। हत्यारे कटे सिर और धड़ को एक बोरे में भरकर साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक 72 वर्षीय झब्बूलाल अपनी पत्नी राजा देवी के साथ मांझा सुमाली गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 11 बजे कुछ लोग झब्बूलाल के घर पहुंचे। उनकी आवाज सुनकर झब्बूलाल की पत्नी राजा देवी बाहर निकलीं तो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।
इस पर झब्बूलाल हमलावरों से भिड़ गए। करीब पांच की तादाद में रहे बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर राजा देवी को घायल कर बांध दिया। कुछ हमलावरों ने झब्बूलाल को पकड़ कर उनका सिर कलम कर दिया।
पुलिस के अनुसार हत्यारों ने धड़ के कई टुकड़े किए और बोरे में भरकर ले गए। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे गांव वालों ने राजा देवी को बंधनमुक्त किया।
मृतक के बेटे शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों के नामों का खुलासा करने से पुलिस ने इंकार किया है।
घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया गया है।