केजरीवाल को कोई नहीं पूछ रहा: खुर्शीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल को समझ चुकी है। वे नए दूल्हे हैं। उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि वाराणसी सीट पर जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।
शनिवार को गांव फकरपुर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक नेपाल से अच्छे संबंध नहीं होंगे, तब तक बाढ़ समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
यूपीए सरकार के कार्यकाल में नेपाल और भारत के बीच धीरे-धीरे अच्छे संबंध होने लगे हैं। जल्द ही गंगापार के लोगों को भी बाढ़ से निजात मिल जाएगी।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लोकसभा चुनाव में प्रभाव संबंधी प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जनता केजरीवाल को समझ चुकी है। वे नए दूल्हे हैं, उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है।
सपताल महाराज है अच्छे दोस्त
सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह उनके अच्छे मित्र हैं लेकिन भाजपा में क्यों चले गए, यह वही जानें। पार्टी के लिए यह दुख की बात है। उन्होंने बताया कि वाराणसी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा जल्द हो जाएगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर मंथन कर रहा है। उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि समाज में दरार डालने वाले सफल नहीं होंगे। गुजरात में कहीं भी विकास नहीं दिखाई देता है। किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं।