{"_id":"61cd2163e227d55e07c76eaa1691d3e5","slug":"kejriwal-cap-in-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों में फंसी केजरीवाल की टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में फंसी केजरीवाल की टोपी
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Jan 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टोपी अब विवादों के घेरे में आ गई है। बुढ़ाना के अधिवक्ता एहतेशाम सिद्दीकी ने केजरीवाल को नोटिस भेजकर पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू को टोपी पर लगाने को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
तर्क है कि सर्वसमाज के लोग टोपी पहनकर धार्मिक और सामाजिक कार्य करते हैं। टोपी से झाडू का चुनाव चिह्न हटाने की मांग की गई है।
पढ़ें, 'बेनी के दिमाग का इलाज कराए कांग्रेस'
विज्ञापन
बुढ़ाना निवासी एहतेशाम सिद्दीकी ने अपने अधिवक्ता सुरेश चंद्र गर्ग के माध्यम से सोमवार को अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया। सिद्दीकी का कहना था कि आप के सदस्य नाव नुमा टोपी पर झाड़ू का चुनाव चिह्न प्रयोग कर रहे हैं। टोपी हिंदू, मुस्लिम, इसाई और अन्य सभी धर्मों में सम्मान का प्रतीक है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में भी टोपी को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में झाड़ू का निशान टोपी पर बनाकर उसे पहनना अच्छा नहीं है। ऐसे कृत्य से सामाजिक मूल्यों के गिरने की तीव्र संभावना पैदा हो गई है।
15 दिन के अंदर टोपी से झाड़ू का निशान हटाने के लिए कहा गया। जवाब नहीं मिला तो सक्षम न्यायालय में वाद दायर करने की चेतावनी भी दी गई है।